{"_id":"608d96248ebc3ec35c204f8d","slug":"vote-counting-on-240-tables-of-six-centers-today-firozabad-news-agr490509396","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह केंद्रों की 240 टेबिलों पर मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह केंद्रों की 240 टेबिलों पर मतगणना आज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के नौ ब्लॉकों के लिए बनाए गए छह केंद्रों की 240 गणना टेबिलों पर रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के दौरान केंद्रों पर सघन तलाशी एवं थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी प्रत्याशी अथवा उसके समर्थक का तापमान ज्यादा होता है तो उसकी मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सभी ब्लॉकों के संबंधित मतगणना केंद्रों पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं बीडीओ को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है।
जिले में 561 ग्राम प्रधान, 784 बीडीसी सदस्य, 33 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 10425 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा रविवार सुबह आठ बजे से जिले के छह स्थानों पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर खुलेगा।
विज्ञापन
गणना के दौरान सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य फिर प्रधान और इसके बाद बीडीसी सदस्य के मतों की गणना होगी। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की मतगणना वार्ड के हिसाब से छांटने के बाद गणना कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी। जिला मुख्यालय से आरओ द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद के जीतने की घोषणा किए जाने के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
शनिवार शाम जिला प्रशासन मतगणना की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटा रहा। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर हैंड सैनिटाइजर, साबुन एवं पानी की व्यवस्था की गई है। मतगणना प्रारंभ किए जाने से पूर्व सभी मतगणना केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा।
किस ब्लाक की कहां होगी मतगणना
ब्लॉक मतगणना केंद्र
फिरोजाबाद कोटला रोड नवीन मंडी स्थल प्रांगण।
नारखी आरआरएम इंटर कालेज बछगांव प्रांगण
टूंडला टूंडला मंडी स्थल प्रांगण।
हाथवंत-शिकोहाबाद शिकोहाबाद मंडी प्रांगण
-एका-जसराना जसराना उप मंडी प्रांगण
-अरांव-मदनपुर सिरसागंज नवीन मंडी प्रांगण।
विजयी जुलूस प्रतिबंधित, होगी सख्त कार्रवाई
कोरोना संक्रमण के चलते प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के बाद जीतने वाले प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ एकत्रित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि मतगणना केंद्रों के बाहर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहेंगी।
ब्लॉकवार मतगणना टेबिलों की संख्या
ब्लाक- न्याय पंचायत गणना टेबिल- बूथ
टूंडला -09 -27 -308
नारखी -09 -27 -255
फिरोजाबाद -10 -30 -290
जसराना -07 -21 -173
एका -08 -24 -251
हाथवंत -09 -27 -219
शिकोहाबाद -10 -30 -252
मदनपुर -11 -33 -293
अरांव -07 -21 -202
----------------------------------------------
कुल 80 -240 -2243
दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर डाली जाएगी पर्ची
मतगणना के दौरान प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के किन्हीं दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत मिलते हैं तो आरओ द्वारा दोनों प्रत्याशियों को बीच पर्ची डाली जाएगी। पर्ची के प्रत्याशी के हक में निकलने पर उसके हक में एक मत जोड़ते हुए विजयी घोषित किया जाएगा।
आठ किमी में शराब की दुकानें रहेंगी बंद
फिरोजाबाद। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने कहा कि मतगणना के दौरान जिले के प्रत्येक मतगणना स्थल के आस-पास आठ किलोमीटर की परिधि में देशी, विदेशी शराब, बीयर, भांग की थोक, फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसका जिले में प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा।