फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Volunteers showed efficiency in physically intensive program

Firozabad News: शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने दिखाई दक्षता

Sun, 07 Apr 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Volunteers showed efficiency in physically intensive program
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के तत्वाधान में शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन पीडी जैन इंटर कॉलेज मैदान में किया गया। सभी स्वयंसेवक अनुशासित ढंग में पूरे मैदान में जोश व उल्लास के साथ नजर आए।कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नित्य प्रतिदिन शाखा के दौरान सीखे गए शारीरिक कार्यक्रमों का बड़ा ही रोमांचिक ढंग से प्रदर्शन किया। पद विन्यास, दंड, नियुद्ध, दंड नियुद्ध, समता, सामूहिक समता, घोष, खेल आदि का प्रदर्शन स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। सामूहिक योग स्थिति सभी स्वयंसेवक बंधु एक साथ योग निद्रा में एक-एक कदम से कदम मिलाकर करते हुए लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। योग क्रिया भी दो प्रकार से कराई गई। सर्वप्रथम अंकों के आधार पर और उसके पश्चात एक आज्ञा पर सभी स्वयंसेवक बहुत ही सुंदर तरीके से सहभागिता कर रहे थे। वहीं समता में सामूहिक एकजुटता देखते ही बन रही थी। सभी के हाथ -पाव एक साथ एक ही दिशा में नजर आए।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत के प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि यह भूमि हमारी माता है। पुण्य भूमि है। इसकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने भगत सिंह द्वारा कारागार में लिखे गए पत्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के युवाओं को मुक्तकंठ से वंदे मातरम बोलने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि शाखा नेतृत्व की क्षमता प्रदान करती है। हिंदुत्व का भाग जाग्रत करना संघ की शाखा का कार्य है। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश, डा. मुकेश चौधरी, महानगर संघचालक प्रदीपख् ब्रजेश, महानगर कार्यवाह गौरव, डॉ. एसपी लहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed