{"_id":"68092af8f551c8d79906e66f","slug":"voices-raised-from-every-homegovernment-should-teach-terrorists-a-lesson-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-146957-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हर घर से उठी आवाज...सरकार आतंकियों को सिखाए सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हर घर से उठी आवाज...सरकार आतंकियों को सिखाए सबक
Wed, 23 Apr 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
हिंदू मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पहलगांव ङमले की निंदा की। संवाद
फिरोजाबाद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हमले की घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। लोग बोेले- आतंकियों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाए। मुस्लिम धर्मगुरु बोले कि आतंकियों की कोई जाति नहीं होती, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
श्री बिहारी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई निंदनीय है। नए जोड़े घूमने गए थे। पत्नी के सामने पति की हत्या कर दी। शहर मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी ने कहा कि आतंकियों की कोई जाति एवं धर्म नहीं होता। आतंकियों को सख्त से सख्त सजा सरकार दे। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, श्याम सिंह यादव, मौलाना आमीन अख्तर, मौलाना अरशद रजवी, भानु उपाध्याय, रामनरेश कटारा, इकबाल हुसैन वारसी ने भी घटना की निंदा की।
हरियाणा पंजाब राजस्थान बैंगल एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से जिन लोगों ने पर्यटकों की हत्या की है, उससे पूरा देश आहत है। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति की शोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। संस्थापक कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए हमला किया है। जून माह के अंतिम सप्ताह में यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष अरुण जैन, अनिल गर्ग, पंकज, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता इंपीरियल, राकेश कैमीकल, गौरव बंसल, अजय अग्रवाल, ललित मोहन, अजय सिंघल, राजकुमार वर्मा, नीरज अग्रवाल, श्याम शर्मा, प्रभात अग्रवाल, विशाल राठौर शामिल थे। इधर सूफी खानकाह एसोसिएशन के अध्यक्ष शाह फैसल मियां ने कहा कि पहलगाम में पाक के पालतू आतंकियों ने हमला किया है। इंसानियत का कत्ल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चौबान मुहल्ला के निवासी शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने हमले की निंदा की। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, वरिष्ठ नेता प्रकाश निधि गर्ग, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, हाजी सईद पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन ने पहलगांव हमले की निंदा की।
सुभाष तिराहे पर किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद। हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार की शाम को सुभाष तिराहे पर पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान पाक के खिलाफ नारेबाजी की गई। साफ कहा कि हिंदुओं का इसी तरह से कत्लेआम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर राष्ट्र रक्षक समिति ने पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पुतला जलाने वालों में रंजीत सिंह, विनय राठौर, रामवीर सिंह, मधुरिमा वशिष्ठ, पायल मित्तल, नीलम सिंह, रिचा दीक्षित, पूजा शर्मा, पूजा जादौन, नंदू पंडित, पिंकी चक शामिल थे। संवाद