{"_id":"64bc0f4a85d2fde9a6084c4f","slug":"vishamveer-was-killed-for-being-an-obstacle-in-love-relationship-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-1115-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेम संबंध में बाधक बनने पर की गई विषमवीर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेम संबंध में बाधक बनने पर की गई विषमवीर की हत्या
Sat, 22 Jul 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर निवासी युवक विषमवीर हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार लिया। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर कराई थी।
पांच जुलाई की रात को थाना नारखी के कपावली गांव के समीप एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव की पहचान बाद में विषमवीर निवासी बिल्टीगढ देवजीत थाना मक्खनपुर के रूप में हुई। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण मक्खनपुर पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन में जुटी थी। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी बिल्टीगढ़ देवजीत थाना मक्खनपुर को दो अन्य आरोपियों के साथ हलपुरा थाना मटसेना से गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक विषमवीर ईट भट्ठा पर काम करता था। मृतक की पत्नी शशि की कस्बा निवासी जितेंद्र सिंह से प्रेम संबंध थे। इसीलिए विषमवीर को रास्ते से हटाने के लिए शशि और जितेंद्र ने पड़ोसी गुलशन उर्फ गुल्ला व हिमांशु चौहान के साथ हत्या कर शव नारखी में फेंक दिया।