{"_id":"6137a3a48ebc3e7fcd006acc","slug":"virul-fever-dengue-in-firozabad-up-dengue-up-congress-samajwadi-party-up-congress-free-rasoi-firozabad-news-agr5067267160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बुखार प्रभावितों के लिए शुरू की निःशुल्क रसोई और एंबुलेंस सेवा, सपा एमएलसी ने शिकोहाबाद में किया दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बुखार प्रभावितों के लिए शुरू की निःशुल्क रसोई और एंबुलेंस सेवा, सपा एमएलसी ने शिकोहाबाद में किया दवा का छिड़काव
विज्ञापन
100 सैया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय से मरीजों और तीमारदारों को छोड़ने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सं?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू एवं वायरल से परेशान आमजन की मदद के लिए कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज प्रांगण में मरीजों के तीमारदारों के लिए निशुल्क रसोई की शुरुआत की है। डेंगूग्रस्त मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए भी चार एंबुलेंसों की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस की पहल की हर किसी ने सराहना की।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रकाश प्रधान एवं सचिव मुनेंद्रपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में मेडिकल कॉलेज सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए निशुल्क रसोई की शुरूआत की गई। रसोई में प्रतिदिन दोपहर एवं शाम का भोजन मिलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा निशुल्क एंबुलेंस डेंगूग्रस्त मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरू की है। हेल्पलाइन नंबर 9927456400 एवं 9837220337 पर संपर्क कर तत्काल एंबुलेंस प्राप्त की जा सकती है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सत्ताधारी दल से पहले रक्तदान कर मरीजों को प्लेटलेट्स मुहैया कराने की पहल की।
रसोई संचालन में प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल, शिकोहाबाद शहर अध्यक्ष मुकेश गौड़, जिला उपाध्यक्ष दाऊद खान, क्षेत्रपाल सिंह यादव, विपिन धारिया, ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजौरिया, इंटक जिलाध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव बॉस, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
एंटीलार्वा का छिड़काव करने गांव-गांव दौड़े सपा एमएलसी
फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए सरकारी प्रयास के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खुद एंटीलार्वा का छिड़काव किया। सपा एमएलसी ने मरघटी जलालपुर, गलामई, नगला वैद्य, श्योरामगढ़ी सहित करीब दस गांवों में टैंकर में भरे एंटीलार्वा का छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत एक दिन पहले ही कर दी थी। शिकोहाबाद शहर में आदर्श नगर मोहल्ला के साथ सुभाष तिराहे से एटा चौराहा तक एवं प्रतापपुर चौराहे से रोड पर पड़ने वाले मोहल्लों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है।

शिकोहाबाद क्षेत्र के डेंगू प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव करते सपा एमएलसी डॉ दिलीप यादव- फोटो : FIROZABAD