फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Violating the code of conduct will not Bkshe

आचार संहिता उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Violating the code of conduct will not Bkshe
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
 मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की ओर से जिले के तीन पुलिस अफसरों को हटाने के आदेश के साथ मंगलवार को डीएम राजेश प्रकाश, एसएसपी हिमांशु कुमार सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरओ और एआरओ,नोडल व प्रभारी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। सुविधा व समाधान एप पर आए आवेदनों का 24 घंटे में निस्तारण करें। पुलिस सक्रिय रहे, अवांछनीय तत्वों को जेल भेजे।
विज्ञापन

कलक्टेट सभागार में जिले में आए पुलिस, व्यय तथा जिले की सभी विधानसभा के प्रेक्षक के साथ बैठक करके डीएम ने यह निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में सात प्रेक्षकों के साथ कई स्तर से बारीकी से पैनी नजर रखे हुए हैं। कोई कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी एसओ व पुलिस अधिकारियों से कहा कि चेहरे पर शक्ति, दिल को मजबूत रखिए। रात को अवश्य निकलें,नाकाबंदी करें और गुंडातत्व व संदिग्धों को जेल भेजें। एसएसपी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तथा वायरलेस सेट सहित इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे। व्यय प्रेक्षक प्रशांत कुमार, पुलिस प्रेक्षक डा.राजश्री सिंह तथा सभी विधानसभाओं के प्रेक्षकों ने स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्री वास्तव,एसपी आरए अमर सिंह,एडीएम उदय सिंह के साथ सभी आरओ,एआरओ,नोडल अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed