फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   villege development work

ग्राम विकास कार्यों में श्रमांश पर खर्च धनराशि का भुगतान अब मनेरगा से

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
villege development work
ग्राम विकास कार्यों में श्रमांश पर खर्च धनराशि का भुगतान अब मनेरगा से फिरोजाबाद। ग्राम विकास कार्यों में श्रमांश पर खर्च धनराशि का भुगतान अब मनेरगा से फिरोजाबाद गांव में होने वाले विकास कार्यों में संलग्न श्रमिकों का भुगतान अब मनरेगा के माध्यम से भी किया जा सकेगा। शासन स्तर से इस बाबत जरूरी निर्देश बुधवार को जारी किए गए।शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन हेतु डीपीआरओ द्वारा जिले के सभी ब्लाकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायतों व उनके मजरों में होने वाले विकास कार्यों पर होने वाले सभी खर्चों का भुगतान राज्य वित्त एवं 14 वित्त आयोग द्वारा जारी धनराशि से किए जाने का प्रावधान है। लेकिन शासन स्तर से इस व्यवस्था में परिर्वतन किया गया है। ग्राम विकास कार्यों में सामग्री मद में व्यय होने वाली धनराशि का भुगतान राज्य एवं 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से ही होगा। लेकिन निर्माण व अन्य कार्यों में लगाए गए श्रमिकों का भुगतान अब मनरेगा योजना के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि श्रमांश में खर्च होने वाली धनराशि की सीमा कुल लागत से बीस प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed