फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   villagers uproar in PHC Kotla , held off the market-school

पीएचसी कोटला पर ग्रामीणों का हंगामा, बाजार-स्कूल कराए बंद

Thu, 06 Oct 2016 01:30 AM IST
Amar ujala
Amar ujala Updated Thu, 06 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
villagers uproar in PHC Kotla , held off the market-school
पीएचसी कोटला पर ग्रामीणों का हंगामा, बाजार-स्कूल कराए बंद - फोटो : Amar ujala
कोटला में डाक्टर बंधक बनाए, जाम लगा स्कूल बाजार बंद कराए
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला को बचाने के लिए ग्रामीणों का आंदोलन, सीएचसी से सामान वापस आने पर हुए शांत
- चार घंटे तक पीएचसी के स्टाफ को बनाए रखा बंधक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला से कंप्यूटर आदि सामान सीएचसी जाटऊ शिफ्ट करने पर ग्रामीण सड़क पर उतर आए। बुधवार को कोटला-फरिहा मार्ग जाम कर स्थानीय बाजार और स्कूल बंद करा दिए। पीएचसी की घेराबंदी कर ली। पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया। हालात बेकाबू होने पर प्रशासन ग्रामीणों के आगे झुक गया। सीएचसी जाटऊ से सामान वापस पीएचसी कोटला लाया गया। इसके बाद ही ग्रामीण ने स्टाफ को मुक्त किया।
गांव जाटऊ में 30 पलंग की सीएचसी बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग यहां कोटला सीएचसी को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दो दिन पूर्व गुपचुप तरीके से कोटला सीएचसी का कुछ सामान जाटऊ सीएचसी पर भेज दिया। ग्रामीणों को भनक लगी तो बुधवार को बेकाबू हो गए। गांव लतीपुर कोटला, बदनपुर, गढ़ीजनू, खेरिया, महासिंगपुर, नगला धीर, सिकंदरपुर, बजीरपुर आदि गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष लाठी-डंडों के साथ कोटला पीएचसी पहुंचे। कोटला का बाजार और स्कूल बंद करा दिए। सीएचसी के बाहर धरना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों को अंदर ही बंद कर दिया। किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया। हंगामे की सूचना पर एसीएमओ डा. विनोद कुमार मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको भी एक घंटे तक बैठाए रखा। हालात बेकाबू होने पर एसओ नारखी ने एसडीएम को घटना से अवगत कराया। इसके बाद तहसीलदार जीत सिंह राय मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो टूक कह दिया कि कोटला से कोई भी सामान जाटऊ सीएचसी नहीं जाने दिया जाएगा। प्रभारी चिकित्सक डा. एमके माथुर और बीपीएम के स्थानांतरण की मांग की। ग्रामीणों को शांत करने के लिए तहसीलदार ने सीएचसी से सामान वापस पीएचसी मंगवाया। करीब चार घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए। शैलेंद्रप्रताप सिंह, सौरभ अग्रवाल प्रधान कोटला, अशोक मिश्रा, अशरफ खान, सुनील यादव, अनिल यादव, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष रावीर सिंह यादव, आनंद पाल सिंह, गिरीपाल सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, पंकज जैन, अशोक पोरवाल, हरवीर सिंह, कैलाश सिंह, दिनेश सिंह आदि का कहना है कि पीएचसी को कहीं और शिफ्ट नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


कोटला में है अधिक आबादी
भाजपा मंडलाध्यक्ष शैलेंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि कोटला में 20 हजार से अधिक आबादी है। यहां स्वास्थ्य केंद्र की अधिक जरूरत है। यहां से कई गांव जुडे़ हैं। प्रधान सौरभ अग्रवाल ने कहा कि जाटऊ की दूरी करीब सात किलोमीटर है। इतनी दूर इलाज कराने जाना मरीजों को मुश्किल पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को हम समझाने गए थे कि यहां से सिर्फ सामन पहुंचाया जा रहा है, इलाज कोटला पीएचसी पर ही मिलेगा। ग्रामीण समझने को तैयार नहीं हुए। हमें बंधक बना लिया। जाटऊ पर 30 बेड की सीएचसी है, यहां और बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं।
डा. विनोद कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed