फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   villagers confine stray animals to primary school Troubled by crop destruction in Firozabad

Firozabad: आवारा पशु कर रहे फसल नष्ट, ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में किया बंद; अधिकारियों ने पहुंचाया गोशाला

Wed, 13 Dec 2023 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 03:38 PM IST
सार

शिकोहाबाद में आवारा पशु फसल नष्ट कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया। सूचना मिली तो अधिकारियों ने उन्हें मुक्त कराकर गोशाला पहुंचाया। 

विज्ञापन
villagers confine stray animals to primary school Troubled by crop destruction in Firozabad
Firozabad: आवारा पशु कर रहे फसल नष्ट, ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में किया बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आवारा गोवंश किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। वह फसलों को नष्ट कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों पर भी हमले करके घायल कर देते हैं। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने आवारा गोवंशों को खदेड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सूचना पर नसीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विद्यालय में बंद गोवंशों को मुक्त कराया। इसके बाद ब्लॉक की टीम ने गोवंशों को गाड़ी में भरकर गोशाला पहुंचाया। 

विज्ञापन


आवारा गोवंशों के आतंक से परेशान छटनपुरा गांव के ग्रामीणों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गांव एवं आसपास के खेतों में घूम रहे गोवंशों को खदेड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंधक बना दिया। इस घटना की सूचना जैसे ही तहसील प्रशासन को हुई तो आनन फानन पशु चिकित्साधिकारी, ब्लॉक की टीम एवं थाना नसीरपुर पुलिस भी गांव में जा पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में बंद गोवंशों को मुक्त कराया। इसके बाद ब्लॉक की टीम ने गांव में पहुंचकर सभी आवारा गोवंशों को गाड़ी में बंद करके गोशाला पहुंचाया।
विज्ञापन


हम गांव में पहुंचे तो प्राथमिक विद्यालय में आवारा गोवंश बंद थे। जिनको विद्यालय से बाहर निकलवा दिया गया। इस दौरान कोई भी ग्रामीण गोवंश को मुक्त करने का विरोध करने के लिए सामने नहीं आया।   -प्रेमशंकर पांडेय, इंस्पेक्टर, नसीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं किसान


किसान पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि आवारा गोवंश आलू एवं सरसों की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। 

किसान अनिल कुमार का कहना है कि आवारा गोवंश गांव में सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं। जिनसे फसलों की रखवाली के लिए रातभर खेतों का पहरा देना पड़ता है।

किसान महेश चंद्र का कहना है कि आवारा गोवंश न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि गांव के लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। अभी हाल ही में दो लोगों को आवारा गोवंशों ने घायल कर दिया है। 



किसान अजय यादव का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद क्षेत्र पंचायत या फिर ग्राम पंचायत की टीम ने आवारा गोवंशों को पकड़वाने की जहमत नहीं उठाई थी। आज मजबूरन गोवंशों को खदेड़ना पड़ा। अन्यथा यह गांव के अन्य लोगों को भी घायल कर देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed