फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers abused Forest Department team that went to remove encroachment in Firozabad

Firozabad: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद, गाली-गलौज के साथ हाथापाई की कोशिश

Sun, 21 May 2023 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 09:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए। उन्होंने टीम के सदस्यों को गाली-गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई की कोशिश की। 

विज्ञापन
Villagers abused Forest Department team that went to remove encroachment in Firozabad
Firozabad: अतिक्रमण ढहाती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अवैध कब्जा हटवाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने टीम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बीच टीम ने अतिक्रमणकर बनाई गई दीवार को हटवाया। साथ ही दस लोगों के खिलाफ अभद्रता करने एवं हमले का प्रयास करने के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वन विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि जसराना थाना क्षेत्र के रोशन नगर निवासी कुमरपाल सिंह वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दीवार लगा रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सारस्वत, वन दरोगा अंकित यादव एवं संदीप यादव, वनरक्षक प्रताप सिंह परमार, रामखिलाड़ी, संदीप कुमार, सुधीर कुमार, रामबाबू मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

कब्जा हटाने को कहा तो ग्रामीण हो गए लामबंद 

अधिकारियों ने कब्जा किए जाने का विरोध करते हुए उसे हटाने को कहा तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। महिलाओं और पुरुषों के आने से हंगामा होने लगा। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी ने अन्य कर्मचारियों की मदद से दीवार को तोड़ दिया। आरोप है कि टीम के साथ गाली-गलौज की गई। वहीं, हमला करने का भी प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ

वन रक्षक प्रताप सिंह परमार ने रामहरी, संजू, मनोज, छोटेलाल, अतुल, रामनरेश, रत्नेश, श्यामवीर, विजय सिंह, राजन सिंह निवासीगण रोशन नगर भाग झपारा के खिलाफ कोतवाली जसराना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा वन विभाग की टीम के साथ विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

गाली-गलौज करने के साथ किया अभद्र व्यवहार

क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सारस्वत ने बताया कि अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत पर टीम के साथ मौके पर गया था। दीवार हटाने की कहने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। टीम द्वारा दीवार हटाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों और महिलाओं द्वारा गाली-गलौज करने के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed