{"_id":"60ec85758ebc3ebc7b56b373","slug":"village-youth-beaten-up-for-stealing-live-video-of-beating-went-viral-firozabad-news-agr499559458","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के युवक को चोरी करने पर पीटा, पिटाई का लाइव वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के युवक को चोरी करने पर पीटा, पिटाई का लाइव वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
सिरसागंज। ट्रैक्टर धीमी गति से चलाने की कहने पर युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आयी पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमई का है। युवक अभय कुमार की मां ने मामला दर्ज कराया है कि गांव के ही दबंग लोग तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर इनके घर के पास से ले जा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया की ट्रैक्टर धीरे चला लो किसी को टक्कर लग जाएगी तो दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। धमकी देकर चले गए।
10 जुलाई को अभय कुमार साइकिल से गांव में जा रहा था तभी इन दबंगों ने उसे पकड़ लिया और इसे बुरी तरह लाठी से पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक की मां की तहरीर पर वीरेंद्र, सत्यम, शिवम और ओम के विरूद्ध मुकदमा लिख कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर किसान का कहना है कि युवक उसके खेत से पाइप की चोरी कर रहा था जिसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।