{"_id":"5e99d6e78ebc3e7746308b60","slug":"video-viral-firozabad-news-agr438289883","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल होने पर मॉडल शॉप सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल होने पर मॉडल शॉप सीज
विज्ञापन
शिकोहाबाद वीडियो वायरल होने के बाद मॉडल शॉप को सील करते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। दुकान से शराब और बीयर बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और सीओ इंदुप्रभा ने आबकारी इंस्पेक्टर कौशल किशोर को साथ लेकर दुकान को सील कराया।
शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें रात के करीब चार बजे पक्का तालाब स्थित एक मॉडल शॉप के सामने एक गाड़ी खड़ी है। दुकान का शटर खोल कर उसमें से दो लोग निकल रहे हैं। दुकान से शराब निकालने और गाड़ी में रखने का एक युवती ने वीडियो बनाया है।
उसका आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे पहले वीडियो डिलिट करने के लिए प्रलोभन दिया, जब वह नहीं मानी तो उसे जान से मारने की भी धमकी दी। जब यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने सीओ इंदुप्रभा को निर्देश दिया कि तत्काल दुकान को लॉकडाउन के उल्लंघन करने के चलते सील किया जाए।
विज्ञापन
इस पर सीओ आबकारी इंस्पेक्टर कौशल किशोर और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के साथ मौके पर पहुंची और दुकान को सील कराया। दुकान के सील होने से चोरी छिपे दुकानों से माल बेच रहे दुकानदारों में भी खलबली मच गई है।