फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vendors commotion in the kalka mail

कालका मेल में वेंडरों ने किया हंगामा

Fri, 03 Jul 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 03 Jul 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
vendors commotion in the kalka mail
कालका मेल में खानपान के ठेकेदार द्वारा कम कमीशन देने और दो माह से वेतन न देने पर वेंडरों ने खानपान सेवा बंदकर दी। अपनी मांगें मनवाने के लिए वेंडरों ने जमकर हंगामा काटा। ट्रेन में खानपान न मिलने से यात्री परेशान रहे। आरपीएफ ने वेंडरों को समझा-बुझाकर ट्रेन को कानपुर रवाना किया।
विज्ञापन

 रेलवे द्वारा ट्रेनों में खानपान की व्यस्था ठेकेदारी से कराई जा रही है। ऐसे में ठेकेदार मनमाने तरीके से कमीशन के आधार पर वेंडरों को भुगतान करते हैं। ठेकेदार पर कमीशन कम देने व दो माह से वेतन न देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को नई दिल्ली से हावड़ा जा रही कालका मेल में अपनी मांगों को लेकर वेंडरों ने खानपान की बिक्री बंद कर हंगामा करना कर दिया। वहीं बावर्ची ने भी पेंट्रीकार में नाश्ता और खाना बनाना बंद कर दिया।  हंगामे के चलते ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सकते में आ गए। सुबह 11 बजे ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने पर वेंडर ट्रेन से नीचे उतर आए और हंगामा करने लगे। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। वेंडरों ने मैनेजर नवनीत सिंह पर दिल्ली में आरपीएफ से पिटवाने का आरोप लगाया। वहीं ट्रेन में कानपुर तक यात्रियों को खानपान न मिलने से यात्री परेशान रहे। यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की कि यात्रियों को खानपान की सुविधा प्रदान कराए। विदित हो कि गत मंगलवार रात्रि दिल्ली से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली 2368 विक्रमशिला एक्सप्रेस में भी वेंडरों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन


कंपनी की पॉलिसी के तहत वेंडरों को कमीशन दिया जा रहा है। कुछ वेंडरों के शराब के आदी होने पर उन्हें अब प्रतिदिन भुगतान न देकर मासिक कर दिया गया  है। ऐसे मेें वे हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करने वाले वेंडरों को हटाया जा रहा है। यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                    राजीव मित्तल उर्फ मिंटू

                                                    3खानपान ठेकेदार, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed