{"_id":"64627a22d4c4e466bd0c6039","slug":"vehicle-loaded-with-rice-overturned-on-etah-road-galla-trader-died-firozabad-news-c-25-1-159220-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एटा मार्ग पर चावल से लदा वाहन पलटा, गल्ला व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एटा मार्ग पर चावल से लदा वाहन पलटा, गल्ला व्यापारी की मौत
Mon, 15 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
एटा मार्ग पर चावल से लदा वाहन पलटा, गल्ला व्यापारी की मौत
ट्रक को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, घर से अनाज जलेसर बेचने ले जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। एटा रोड पर चावल से भरी मैक्स गाड़ी की ट्रक को बचाने के प्रयास में पलट गई। मैक्स गाड़ी के पलटने से थोक गल्ला व्यापारी की दबकर मौत हो गई। मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना सोमवार सुबह सात बजे करीब की है। थाना रजावली के कस्बा नगला बीच निवासी अंकुर गुप्ता (30) थोक गल्ला व्यापारी थे। वह गांवों से गेहूं, चावल आदि अनाज खरीदकर एकत्रित करते थे। उसके बाद वह उन्हें बेचते थे। वह सोमवार सुबह गांवों से खरीदा गया चावल जलेसर में बेचने के लिए मैक्स गाड़ी में लादकर जा रहे थे। मैक्स गाड़ी के साथ ही वह बाइक पर चल रहा था। मैक्स गाड़ी रजावली चौराहे के निकट पहुंची तभी चालक ने सामने से आ रहे ट्रक को बचाने का प्रयास किया तभी मैक्स गाड़ी पलट गई। मैक्स गाड़ी के बगल में ही उसकी बाइक होने पर वह गाड़ी में लदे चावलों की बारियों के नीचे दब गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा उसे बारियों को हटाते हुए बाहर निकाला, किंतु तब तक उसकी मौत हो गईग्। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन शव को घर ले आए तथा उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
छोटे भाई की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
टूंडला। गल्ला व्यापारी अंकुर दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके 12 वर्षीय छोटे भाई बंटी की भी वर्ष 2016 में हाथरस में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।