फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vegitabals costly

महंगाई से टमाटर लाल, मिर्च और भी तीखी हुई

Sun, 14 Jul 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
vegitabals costly
सब्जियों के रेट बढ़ने से आम आदमी की जेब पर पड रहा बोझ। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हरी सब्जियों के दाम बाजार में इस समय आसमान पर हैं। टमाटर पचास रुपये किलो बिक रहा है। आमतौर पर बेहद सस्ता बिकने वाला बैंगन भी 30 से 40 रुपये किलो पहुंच गया है जबकि गोभी व शिमला मिर्च आम आदमी की थाली से दूर है। आलम यह है कि ज्यादातर सब्जियों के दाम तीस रुपये से अधिक हैं। सब्जी खरीदने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी जून जुलाई
धनिया हरा 150 400 किलो
शिमला मिर्च 40 100 किलो
हरी मिर्च 40 60 से 80 प्रति किलो
टमाटर 30 50 रुपये किलो
मूली 10 30 किलो
कठेल 30 40 किलो
तोरई 10 20 किलो
भिंडी 20 30 किलो
बैंगन 20 40 किलो
लोकी 10 30 किलो
सब्जियों के दाम 10-12 दिनों मेें काफी बढ़ गए हैं। बरसात होने से स्थानीय स्तर पर सब्जी की पैदावार कम हो गई है। अन्य प्रदेशों की मंडियों से सब्जी बढ़ी रेट पर आ रही है। इससे दामों में दो गुना तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

फहीम, फुटकर सब्जी विक्रेता
बरसात में हर साल सब्जियों के दाम बढ़ जाते है। इसका कारण यह होता कि बरसात से जहां खेत जलमग्न हो जाते है, वहीं सब्जियां खराब होने लगती हैं। ऐसे में धूप की तपिश के कारण सब्जी की बेल और पौध भी जल जाती है। इस कारण कम संख्या में लोग सब्जी की पैदावार करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद आसिम, सब्जी विक्रेता
इन मंडियों से आ रही है सब्जियां
फिरोजाबाद जिले में इस समय महाराष्ट्र, जयपुर, इंदौर के साथ अन्य जिलों से सब्जियां आ रही हैं। टमाटर और शिमला मिर्च महाराष्ट्र से आ रहे है। इसलिए उनके दाम आसमान पर हैं।
क्या कहते हैं ग्राहक
सब्जियों के दाम सुनकर लेने की हिम्मत नहीं पड़ती। लेकिन कब तक बिना सब्जी के दाल से खाना खाते रहेंगे। इतना जरूर है कि कम सब्जी ले रहे हैं।
सुनील कुमार
दाल के भाव भी आसमान पर पहले से थे। ऐसे में सब्जी भी महंगी हो गई। आलू के दाम 20 किलो है। सब्जियों के रेट पर नियंत्रण होना चाहिए।
राजेश गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed