{"_id":"6395d5030cc0e6269c42cd4f","slug":"vegetable-seller-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-firozabad-news-agr556460742","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज के बटेश्वर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला रामचंद्र निवासी हरदयाल (38) देहात क्षेत्र में फेरी लगाकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार सुबह वह सिरसागंज मंडी से सब्जी लेने बाइक से जा रहा था। वह सिरसागंज बटेश्वर मार्ग पर पहुंचा था तभी किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।