फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Veer born in the city of that gallant band greeted Kundalpur ...

बाजे कुंडलपुर में बधाई कि नगरी में वीर जन्मे...

Thu, 02 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 02 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Veer born in the city of that gallant band greeted Kundalpur ...
 श्री 1008 भगवान महावीर का 2614 वां जनकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान महावीर जी की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। आकर्षक झांकियां मन को मोह रही थीं तो बैंडबाजे धार्मिक धुन बिखेर रहे थे। कदम-कदम पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के साथ त्रिदिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा और नगरायुक्त रामऔतार रमन ने हरी झंडी एवं आरती उतार कर किया। यात्रा राजादाल मील से शुरू होकर घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए मेला स्थल पर पहुंची। ऊंट पर सवार नगाड़ा वादक एवं घुड़सवार शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। उसके बाद जैन समाज की पताका लेकर चल रहे लोग अहिंसा का संदेश दे रहे थे। बैंडबाजों पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते दिखे। शोभायात्रा में सम्मेद शिखर, नेमीनाथ की होली, चंदनवाला की झांकी आकर्षक का केंद्र रहीं। वहीं, सोनिगिर पर्वत की झांकी, चंद्रप्रभु भगवान का जल से प्रकट, नेमीनाथ भगवान के वैराग्य की झांकी को देख भक्ति से विभोर हो गए। युवतियों द्वारा किया जा रहा डांडिया नृत्य मुख्य आक र्षण का केंद्र रहा। धर्म जागृति संस्थान, निर्भय सागर जैन पाठशाला के बच्चे भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए। मुख्य रजत रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी। पुष्पवर्षा के साथ स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा मेला ग्राउंड पहुंचने के बाद यहां श्रीजी का पांडुकशिला पर अभिषेक किया गया। रथयात्रा संयोजक महेंद्र जैन और सुनील जैन यात्रा को व्यवस्थित करते हुए चल रहे थे। सदर बाजार से जैन मुनि अमित सागर संसघ शोभायात्रा में शामिल हुए। जैन मुनि संघ की समिति के लोगों ने भावपूर्ण अगवानी की। जगह-जगह मुनिसंघ की आरती उतारी गई। महोत्सव समिति अध्यक्ष सनत कुमार जैन, महामंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष आशीष जैन, अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, सुधीर जैन, विजय जैन, अजय जैन एडवोकेट, अरुण जैन, ललतेश जैन, चंद्रप्रकाश जैन, जितेंद्र जैन, वीरेंद्र रैमजा, वीरेंद्र भदावर, संजय जैन, अजय जैन मुख्य रुप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


नवयुक संघ ने निकाली अहिंसा रैली
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन नवयुवक संघ द्वारा प्रात:काल में प्रभात फेरी निकाली गई। समाज के युवाओं ने भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश भी दिया। निर्भय सागर पाठशाला गांधी नगर, नई बस्ती, ओम नगर के बच्चे पूर्ण गणवेश में प्रभातफेरी में शामिल हुए। मेला स्थल पर जैन मुनि अमित सागर ने रैली में शामिल बच्चों को जीवन में तरक्की का मंत्र दिया। सभी बच्चों को धार्मिक पुस्तकें भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेरखोखल जैन मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक
श्री दिगंबर जैन मंदिर घेर खोखल में जैन मुनि बालयोगी मुनि अमित सागर के निर्देशन में भगवान महावीर का पंचामृताभिषेक किया गया। वृहद शांतिधारा के साथ भगवान का अभिषेक किया गया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

महोत्सव में आज के कार्यक्रम
सुबह छह बजे          श्रीजी का अभिषेक
सात बजे                महावीर स्वामी का पंचाकल्याण विधान
सुबह 8.30             मुनि अमित सागर के प्रवचन
दोपहर एक बजे        महाकवि रइधू पुरस्कार
दोपहर तीन बजे        महिला सम्मेलन एवं संगोष्ठी
सायं सात बजे         2614 दीपकों से महाआरती
रात्रि नौ बजे से         सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed