फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vakeel hue naraz

खड़ी बाइकों का चालान काटने पर अधिवक्ताओं में रोष

Fri, 17 Jan 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
vakeel hue naraz
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। तहसील परिसर में अधिवक्ता की बाइकों का फोटो खींचकर चालान करने पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर परिसर में खड़ी बाइकों का चालान काटने का विरोध किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम थाने में तैनात एक दरोगा तहसील परिसर में खड़ी बाइकों का फोटो खींचकर चालान काटने का प्रयास करने लगे। अधिवक्ताओं ने वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि रस्सी के बाहर जो भी बाइकें खड़ी हैं उनका चालान काटा जाएगा। अधिवक्ताओं ने विरोध किया तो दारोगा से नोकझोंक भी हो गई। दारोगा ने कहा कि उन्हें चालान काटने के लिए एसडीएम साहब का निर्देश है। इस पर सभी एसडीएम के पास पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा कि कटरा बाजार साइड का गेट हमेशा बंद रहता था। गेट खुलवा देने से अधिवक्ताओं की गाड़ियां खड़ी करने में परेशानी हो रही है। इस पर एसडीएम ने कहा कि आप लोगों के लिए टोकन व्यवस्था की जा रही है। जिससे आप सभी अपनी गाड़ियों को स्टैंड पर खड़ा करेंगे। यह व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed