फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vaibhav passed UPSC exam in first attempt, Ashish in fourth attempt.

Firozabad News: वैभव ने पहली ही बार में, आशीष ने चौथी बार में पास की यूपीएससी परीक्षा

Thu, 18 Apr 2024 03:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav passed UPSC exam in first attempt, Ashish in fourth attempt.
टूंडला। शहर के दो छात्रों ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीण कर शहर का नाम रोशन किया है। शहर के छात्र वैभवराज सिंह ने पहले ही प्रयास में तथा बृज बिहार कालोनी निवासी आशीष ने चौथे प्रयास में यह परीक्षा उत्तीण की है।
विज्ञापन


टूंडला की द्वारिकापुरम कालोनी निवासी वैभवराज सिंह ने पहली बार में ही यूपीएससी परीक्षा पास कर सामान्य वर्ग में 869वीं रैंक प्राप्त की है। वैभव का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहता है। वह इस सपने को आगे साकार करेगा। फिलहाल वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनके पिता सुनील कुमार सिंह रेलवे में कैरिज एंड वैगन विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता व मां सपना सिंह को दिया है। उनकी इस सफलता पर रेल कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इधर बृज बिहार कालोनी निवासी छात्र आशीष वर्मा पिछड़ा वर्ग से आता हैं। उसने पिछले वर्ग में 511वीं रैंक प्राप्त की है। उसके पिता अरविंद कुमार केंद्रीय सेवा से सेवानिवृत हैं। मां वंदना वर्मा परिषदीय विद्यालय नोएडा में शिक्षिका हैं। आशीष का कहना है कि उसे यह सफलता चौथे प्रयास में मिली है। इस सफलता के लिए वह अपने माता-पिता को श्रेय देता है। उसने बताया कि जामियां मिलिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से उसने बीटेक किया था। वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed