{"_id":"62b0bc73840ff6460f6bd7f4","slug":"vaction-firozabad-news-agr537552968","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिलीं खुरपका-मुंहपका की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिलीं खुरपका-मुंहपका की वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिलीं खुरपका-मुंहपका की वैक्सीन
ग्रामीणों ने पशु चिकित्साधिकारी को सौंपी, मिली वायल से दो सौ पशुओं को लग जाता टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/खैरगढ़। खैरगढ़ स्थित गुम्मट बाबा आश्रम के समीप खेत में खुरपका-मुंहपका की वैक्सीन की चार वायल मिलीं हैं। ग्रामीणों ने इन्हें क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी को सौंप दिया है।
पशु चिकित्सा विभाग की ओर से बारिश में पशुओं के होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने इस जिम्मेदारी को पशुधन प्रसार अधिकारियों को सौंपी है। पशुधन प्रसार अधिकारी के निर्देशन में विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के द्वारा वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सोमवार को सुबह कसबा खैरगढ़ स्थित गुम्मट बाबा आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते पर वैक्सीन की चार (वायल) करीब 200 वैक्सीन ग्रामीणों को खेत में मिलीं। पहले तो ग्रामीण समझा कि यह खालीं हैं। उठाकर देखा तो वह सील बंद थीं। ग्रामीणों ने वैक्सीन को लेकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरजे शर्मा को सौंप दी। खैरगढ़ पशु चिकित्साधिकारी डा. आरजे शर्मा ने कहा कि इसकी जानकारी सीवीओ डॉ. जितेंद्र कुमार को भी दे दी गई है।
खैरगढ़ क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका वैक्सीन की चार वायल खेत में पड़ी होने की सूचना मिली है। क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। मामले की गहनता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. जितेंद्र कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद।