{"_id":"645d2d58dd09a86a7b014a03","slug":"vaccination-done-for-98-haj-pilgrims-firozabad-news-c-25-1-153794-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 98 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 98 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण
Thu, 11 May 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
98 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण
इस्लामिक सेंटर पर दिया दूसरा प्रशिक्षण, 122 ने किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हजयात्रा पर जाने वाले 98 लोगों का बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया गया। इसके साथ हजयात्रियों को दूसरी बार हजयात्रा का प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक आलम मुस्तफा याकूबी ने दिया। उन्होंने कहा कि हजयात्रा के लिए 122 लोगों ने आवेदन किया। सात ने निजी कारणों से हजयात्रा को निरस्त कराया है। शेष को सोमवार को टीकाकरण होगा।
दूसरा हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अधिकृत हज प्रशिक्षण केंद्र इस्लामिक सेंटर मदीना कॉलोनी में किया गया। यूनीसेफ के डॉ. अनिल शुक्ला व एक्सेस बैंक की मुख्य शाखा के जेपी सिंह रहे। मुख्य प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने दूसरा हज प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के द्वारा मक्का के अरकान के बारे में स्लाइड के माध्यम से समझाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की हज में हाजी अल्लाह का मेहमान होता है और अल्लाह उसका मेजबान होता है। उन्होंने कहा इस सफर में तीन बातें याद करें एक सब्र
( धैर्य ) करें दूसरे शुक्र करें और तीसरे सेवा करें। तीन काम हरगिज नहीं करें एक कोई पाप ना करें दूसरे झगड़ा ना करें और तीसरे गालीगलौच नहीं करें।
इस अवसर पर साथ में मौजूद रहे जिला हज ट्रेनर मुफ़्ती अकरम मुस्तफा अय्यूबी व मुनीर अहमद, सीएमओ ऑफिस के डॉ. दीन दयाल की टीम ने हज यात्रियों का टीका कारण कराया। इस अवसर पर 98 महिला एवं पुरुष हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। हाजी राशिद ने मेहमानों का स्वागत किया। मुफ्ती अकरम मुस्तफा ने एहराम पहनने का तरीका बताने के साथ मदीना की जियारत की जानकारी दी।
विज्ञापन
यूनीसेफ के डॉ. अनिल शुक्ला ने स्वास्थ्य के संबंध में तथा एक्सिस बैंक प्रबंधक जेपी सिंह ने रियाल एवं यात्री कार्ड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हज यात्रियों से निवेदन किया कि वह कार्ड ही का प्रयोग करें। इस अवसर पर हसीन अहमद हाजी रशीद मौलाना अशरफ, अरशन खान, अयाज अहमद खान, वकार अहमद मुआज खान मौजूद थे।