फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Use of substandard construction material, contractor accused of threatening

Firozabad News: घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल, ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप

Fri, 27 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Use of substandard construction material, contractor accused of threatening
ईंट को तोड़कर ​​दिखाता युवक। सोर्स: क्षेत्रीय लोग।
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 63, मोहल्ला छपरिया में सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों और पार्षद प्रतिनिधि ने ठेकेदार पर मनमानी और घटिया काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला छपरिया में 9.90 लाख की लागत से गलियों को पक्का करने और नाली निर्माण का ठेका आदित्य कंस्ट्रक्शन नामक फर्म को मिला है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार पीली और कच्ची ईंटों का इस्तेमाल कर रहा है, जिन्हें कीचड़ में रखकर नाली बनाई जा रही है। इसके साथ ही, सड़क निर्माण में मिट्टी के बजाय कचरे का भराव और बालू-गिट्टी की गुणवत्ता भी मानकों के विपरीत बताई जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद शाहजहां बेगम के प्रतिनिधि मुहम्मद रिजवान ने शुक्रवार को नगर आयुक्त के नाम एक्सईएन निर्माण को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने कार्य की जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि जब उन्होंने ठेकेदार से घटिया सामग्री के बारे में शिकायत की, तो ठेकेदार ने उन्हें केस दर्ज कराने की धमकी दी।
एक्सईएन निर्माण आशीष शुक्ला ने कहा कि अवर अभियंता को भेजकर जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed