फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Urn with travel usher in Mahaayojn

कलश यात्रा के साथ महाआयोजन का श्रीगणेश

Sat, 19 Dec 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Urn with travel usher in Mahaayojn
अखिल भारतीय सोह्म महामंडल के तत्वावधान में शनिवार को 751 सौभाग्यवती महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा ने पूरे शहर में भ्रमण किया। मार्ग में कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

 सोह्म पीठाधीश्वर विवेकानंद महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी सत्यानंद महाराज की अध्यक्षता में शनिवार सुबह श्री राधाकृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का शुभारंभ नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने हरी झंडी दिखाकर किया। भगवानदास बंसल, पंकज अग्रवाल ने संतों का पूजन एवं आरती उतारी। कलश यात्रा का मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रीमद्भागवत पुराण की आरती उतारी गई। कलश यात्रा में आगे धर्म ध्वज लिए घोड़े पर सवार युवक चल रहे थे। कथा के मुख्य यजमान विपिन शर्मा, मंजू शर्मा सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण और मुख्य कलश धारण किए चल रहे थे। कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यहां स्वामी विवेकानंद महाराज ने कलश यात्रा का स्वागत किया। रामलीला मैदान में 37वें धार्मिक आयोजन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्वामी विवेकानंद महाराज, एएसपी सिटी उदय शंकर सिंह, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर एएसपी ने कहा कि यज्ञ और सत्संग के वैज्ञानिक प्रभाव होते हैं, जो मनुष्य के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी यदि हम ऐसे आयोजनों से जोड़ा जाए तो उनकी मानसिकता सुधार कर लाखों परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सकता है। कलश यात्रा में चंद्रप्रकाश शर्मा, दिनेश लहरी, संजीव मित्तल, दुर्गा प्रसाद गोयल, श्याम सिंह यादव, रसिक बिहारी अग्रवाल, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, अंबेश शर्मा, प्रवीन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, जीके शर्मा, महेश यादव, झब्बूलाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राजनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स--
सत्संग मानव की आध्यात्मिक खुराक : विवेकानंद
अखिल भारतीय  सोह्म महामंडल के तत्वावधान में रामलीला मैदान में विराट संत सम्मेलन शनिवार को प्रारंभ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद महाराज ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्संग मानव की आध्यात्मिक खुराक है। जिस तरह शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार मानव के मन को स्वस्थ रखने के लिए सत्संग की आवश्यकता होती है। यदि जीवन में सत्संग मिलता रहता है तो जीवन की दशा सुधरती है और आध्यात्मिक मार्ग की दिशा प्रशस्त होती है। उन्होंने कहा कि सत्संग से व्यक्ति को स्वयं की स्थिति समझने का अवसर प्राप्त होता है। इस दौरान स्वामी शिव चैतन्य ने मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्वामी शुक देवानंद ने सत्संग के गुणदोष की विवेचना की। स्वामी ज्ञानानंद ने सत्संग का वर्णन रामचरित मानस के अनेक बिंदुओं को दृष्टिगोचर करते हुए किया। वहीं स्वामी प्रीजतमदास, नारायणा नंदी सदानंद, लालजी, राजेश्वरानंद, गौरव स्वरूप ने भी सत्संग के अनुभव सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed