{"_id":"e2e50df0c42fc31147ce971dd4c4184b","slug":"urn-with-travel-shrimad-bhagwat-katha-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती स्थित जयश्री टाकीज के मैदान पर सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई। इससे पहले शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा का प्रारंभ राधाकृष्ण मंदिर से हुआ और यह घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, छिंगामल का बाग, गांधी पार्क चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए कथा पंडाल पर पहुंची। यहां वृंदावन से आई कथा वाचक साध्वी ब्रजकिशोरी ने विधि विधान के साथ कलशों की स्थापना कराई। कलश यात्रा के दौरान कथा के यज्ञमान नंदकिशोर राठौर, उनकी पत्नी मनोज कुमारी, चंद्रभान फौजी, उनकी पत्नी कृष्णा, यज्ञपति संतोष कुमार आदि मौजूद थे। संतोष कुमार ने बताया कि कथा दोपहर एक से शाम पांच बजे तक होगी। सुबह नौ से 11 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन दस फरवरी को होगा।