फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Upset over her daughter's molestation, a mother rushed to a petrol pump with a stick; the accused employee fled.

Firozabad News: बेटी से छेड़छाड़ से परेशान मां डंडा लेकर पहुंची पेट्रोल पंप, आरोपी कर्मी भागे

Sat, 06 Jun 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Upset over her daughter's molestation, a mother rushed to a petrol pump with a stick; the accused employee fled.
टूंडला। सूर्य नगर इलाके में राह चलती छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले पेट्रोल पंप कर्मियों के खिलाफ एक मां का गुस्सा फूट पड़ा। सूर्य नगर निवासी एक महिला की बेटी जब अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग जाती थी, तो श्मशान घाट के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी उन पर आपत्तिजनक फब्तियां कसते थे। लोकलाज के डर से छात्राएं चुप थीं, लेकिन शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जब छात्रा का छोटा भाई वहां से गुजरा, तो पंप कर्मियों ने उसे रोककर धमकी दे दी। घर आकर भाई ने जब यह बात बताई, तो छात्रा ने भी परिजन को अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ की पूरी आपबीती सुना दी। बेटी की बात सुनकर मां हाथ में डंडा लेकर सीधे पेट्रोल पंप पर धावा बोलने पहुंच गई, जिसका रौद्र रूप देखकर आरोपी कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि छात्राओं पर कमेंट पास करने के इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed