फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   upset by scolding of mother teenager committed suicide by getting cut off from train In Firozabad

Firozabad: पढ़ाई न करने पर मां ने लगाई डांट, गुस्से में ट्रेन के सामने कूद गया 12वीं का छात्र, कटकर मौत

Tue, 14 Feb 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 06:32 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह इंटरमीडिएट का छात्र था और मां ने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा था। वह गुस्से में घर से निकल गया और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
upset by scolding of mother teenager committed suicide by getting cut off from train In Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोर ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना लाइनपार थाना क्षेत्र के मुरलीनगर के पास की है। यहां रविवार रात रेलवे लाइन से एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव के पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इसी बीच मंगलवार को एक युवक की तलाश करते हुए कुछ लोग थाना पहुंचे। 

विज्ञापन

इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रहा था अमित

पुलिस ने उनसे युवक का हुलिया पूछा और कुछ जानकारी ली। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम हाउस लेकर पहुंची। शव देखकर परिजन चीख पड़े। उन्होंने उसकी पहचान दक्षिण थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर मोहल्ला निवासी अमित (19) के रूप में कर ली। परिजन ने बताया कि अमित इंटरमीडिएट का छात्र था। वह पढ़ाई नहीं करता था। इस पर मां उसे पढ़ाई करने के लिए कहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली

बताया कि रविवार को भी पढ़ाई न करने पर उसे डांट दिया था। इस पर वह गुस्से में घर से निकल गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शायद इसके बाद ही उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव की पहचान हो गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed