फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Upcoming elections can be done by ballot paper

आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए

Tue, 11 Apr 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Upcoming elections can be done by ballot paper
बसपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
बसपा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता से चुनाव होता तो प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनती। आगामी चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने की मांग की।
बसपा आगरा-अलीगढ़ जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बसपा की सरकार बनना तय थी लेकिन ईवीएम का प्रयोग ही करके गड़बड़ी के माध्यम से भाजपा सत्ता तक पहुंची। राजस्थान के ही प्रभारी मुरारीलाल पेशकार ने कहा कि जनता हकीकत जान गई है। आगामी चुनाव में जवाब देगी। मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने कहा जसराना व टूंडला के कई बूथों पर जहां बसपा प्रत्याशी को वोट मिलने चाहिए लेकिन उन्हीं में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा जनता ने प्रदेश में बसपा सरकार बनाने की ठान ली थी। राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र बर्द्धन, अनिल कुमार भाटिया,शिवराज यादव, रामदास मानव, रवींद्र कुशवाह, लोकेश कुमार, टीटू प्रधान, जितेंद्र निमेष, श्योराज जीवन वाल्मीकि, शैलेंद्र कुमार शैले, शाकिर कुरैशी, सुशील जाटव आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, संचालन डा. ज्ञान सिंह ने किया।
विज्ञापन

बसपा छोड़ने पर किया गया मंथन
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। बसपा की मोहल्ला दुली स्थित बगीची में बैठक आहूत की गई। बैठक में बसपा के पूर्व जिला संयोजक लोकेश कुमार पिप्पल, पूर्व कार्यालय सचिव जितेंद्र कुमार निमेष और बसपा के मंडल महासचिव टीटू प्रधान ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली से परेशान होकर बसपा छोड़ने पर मंथन किया जा रहा है। कुछ नेताओं ने पार्टी के सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता तक का अपमान करने का काम किया है। इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed