फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP women's team defeated Jammu by 90 runs to win the match.

Firozabad News: यूपी महिला टीम ने जम्मू को 90 रनों से हराकर जीता मैच

Tue, 06 Jan 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
UP women's team defeated Jammu by 90 runs to win the match.
-सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। स्रोत स्वयं - फोटो : -सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट पुरुष चैंपियनशिप का मैच महिला एवं पुरुष वर्ग के जम्मू कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश की टीमों के मध्य खेले गए। दोनों मैच उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वकाश एवं वुमन ऑफ द मैच का पुरस्कार असफिया को मिला।
विज्ञापन

एसआरके कॉलेज ग्राउंड पर पुरुष वर्ग का मैच उत्तर प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर की टीम के मध्य खेला गया। जम्मू कश्मीर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। यूपी की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। वकाश अहमद ने 12 छक्के लगाकर 81 रन बनाए, आदर्श ने 20 रन बनाए। जम्मू कश्मीर के गेंदबाज मलिक व शाहीन ने दो-दो एवं अन्य ने एक-एक विकेट लिए। जम्मू कश्मीर की टीम 81 रन पर आउट हो गई। यूपी के कप्तान राहुल शर्मा ने चार, ट्विंकल ने दो, ब्रजनदंन,वकाश ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीडी गुप्ता की स्मृति में डा.अजय गुप्ता एवं उनकी पत्नी एवं विनय गुप्ता ने वकाश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में प्रदान किया। दूसरा मैच महिला टीम का जम्मू कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश की टीम के मध्य हुआ। यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए 129 रन बनाए। कप्तान असफिया खान ने 52,तनु कश्यप ने 28, रेखा राजपूत ने 22 रनों की पारी खेली। जम्मू कश्मीर की टीम के गेंदबाद मेहनाज,प्रतिज्ञा,नादिया ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में उतरी जम्मू कश्मीर की टीम 38 रनों पर ढेर हो गई। अवन्या ने तीन, काजल ने दो, तनु ने एक-एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने वाली असफिया को प्रदान किया। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता मामा, एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश गुप्ता डीसी, दिनेश गोलस, नीरज अग्रवाल, संजय बंसल, मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता पालू,प्रमोद सैनी,साबिर अली, विकास लहरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों के मध्य होगा मैच
सचिव अनिल लहरी ने बताया कि बुधवार को झारखंड-मध्य प्रदेश,राजस्थान व छत्तीसगढ़ के मध्य,महिलाओं का मैच बिहार और झारखंड के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed