फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Question papers delivered to the centers

यूपी बोर्ड : केंद्रों पर पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

Tue, 14 Feb 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Question papers delivered to the centers
यूपी बोर्ड : केंद्रों पर पहुंचाए गए प्रश्नपत्र
विज्ञापन

125 केंद्रों पर स्ट्रांगरूम में सुरक्षित रखे गए, परीक्षाएं 16 फरवरी से
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र पहुंचाए गए। सोमवार को डीआईओएस कार्यालय से 12 रूटों पर आरक्षित वाहनों से पुलिस सुरक्षा में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र रखने के बाद पुलिस सुरक्षा लगाई गई। जिले के स्ट्रांग रूम में शेष प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी।
जिले में 85 हजार 313 बोर्ड परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए बने 125 परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र सुरक्षित पहुंचा दिए गए। डीआईओएस कार्यालय में बने स्ट्रांगरूम से प्रश्नपत्रों के लिफाफे वाहनों से दो पुलिस के जवान, एक-एक लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी केंद्र पहुंचे। परीक्षा केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने मिलकर संयुक्त हस्ताक्षरों से प्रश्नपत्रों के लिफाफे प्राप्त किया।
विज्ञापन

डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षित प्रश्नपत्र पहुंचाए गए। परीक्षा केंद्र में बने स्ट्रांगरूम की तीन चाबियों में एक-एक केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा का कंट्रोलरूम तत्काल प्रभाव से चालू कर दिया है। कंट्रोलरूम 24 घंटे प्रभावी रहेगा। इसमें 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।


चार सचल दल करेंगे परीक्षा की निगरानी
बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए चार सचल दल गठित हुए हैं। इनमें डीआईओएस, बीएसए, लेखाधिकारी और डायट प्राचार्य शामिल हैं। प्रत्येक सचल दल में एक महिला और एक पुरुष शिक्षक सहायक के रूप में रहेंगे।



एक संकलन केंद्रों में जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
बोर्ड परीक्षा के लिए एक संकलन केंद्र बनाया गया है। इनमें पीडी जैन इंटर कॉलेज में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। संकलन केंद्र पर भी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed