फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Up Board

19 मई से मूल्यांकन के आदेश, शिक्षक संघ ने बहिष्कार का किया ऐलान

Sat, 16 May 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Up Board
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन रेड जोन में भी कराने के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में शासन ने हॉटस्पॉट एरिया से मूल्यांकन केंद्र परिवर्तित कर दिए हैं। इसके बावजूद शिक्षक संगठनों ने मूल्यांकन का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। शिक्षकों ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की तरह घर से ही मूल्यांकन कराया जाए अन्यथा बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य जिले में दो बार स्थगित हो चुका है। अब शासन ने तीसरी बार मूल्यांकन की तिथि 19 मई निर्धारित कर दी है। ऐसे में हॉटस्पॉट एरिया में आने वाले इस्लामिया इंटर कॉलेज को बदलकर पीडी जैन इंटर कॉलेज को केंद्र बना दिया गया है। शासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मूल्यांकन कार्य करने का आह्वान किया है। हालांकि शासन के आदेश का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

- संघ के प्रांतीय आह्वान पर 19 मई से होने वाले मूल्यांकन कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। सरकार शिक्षकों और उनके परिवारों के प्रति कदापि गंभीर नहीं है। मूल्यांकन कार्य सीबीएसई बोर्ड की तरह घर से कराया जाए अन्यथा मूल्यांकन के आदेश को वापस लिया जाए। सरकार की हठधर्मिता और तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश यादव, जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ
- एक ओर ‘जान है तो जहान है’ का नारा दिया जा रहा है। वहीं रेड जोन में मूल्यांकन कराकर शिक्षकों की जान खतरे में डाली जा रही है। अन्य बोर्ड घर से ही मूल्यांकन करा रहे हैं तो यूपी बोर्ड यह कदम क्यों नहीं उठाता है? शिक्षकों के हित को ध्यान में रखकर कोई कदम उठाना चाहिए।

डा. अजय सिंह, कोषाध्यक्ष
उत्तर प्रदेशीय प्रधानाचार्य परिषद
---------
मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों की सुरक्षा का ध्यान दिया जा रहा है। इसी कारण हॉटस्पॉट इलाके से एक केंद्र को हटाकर नया केंद्र बनाया गया है। पूर्व में भी आदेश थे कि थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। ऐसे में शिक्षक डरें नहीं और शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर मूल्यांकन करने आएं।
रितु गोयल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed