फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Final list of 106 examination centers released.

यूपी बोर्ड : 106 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी

Fri, 19 Dec 2025 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Final list of 106 examination centers released.
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार करीब 71 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए 106 इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब इस संबंध में किसी भी तरह की वार्ता नहीं की जाएगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों में 22 दिसंबर तक पुन: आपत्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन

परिषद की ओर से पहले 95 परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी कर प्रबंधकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 22 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मंजूरी दी गई, जबकि मानकों पर खरे न उतरने के कारण 11 केंद्रों को सूची से हटा दिया गया। इसमें छह राजकीय विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम रूप से 106 परीक्षा केंद्रों की सूची तय की गई। डीआईओएस कार्यालय पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची चस्पा कर दी गई है। स्पष्ट कहा गया कि अब केंद्र निर्धारण के संदर्भ में कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की संख्या तय होने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-परिषद की ओर से जारी की गई सूची पर आई आपत्तियों का स्थलीय जांच कर आख्या परिषद को भेजी गई थी। जिसके बाद 106 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की गई है। परिषद के नियमानुसार विशेष परिस्थिति में एक बार फिर 22 दिसंबर तक मौका मिलेगा। नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। - धीरेंद्र यादव, डीआईओएस




सूची में शामिल नए परीक्षा केंद्र

सीडीएम इंटर कॉलेज नगला खंगर, वीरभान सिंह कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलाल, गिरजा देवी इंटर कॉलेज गलामई, भगवान सिंह सुशीला देवी इंटर कॉलेज बछगांव, एमडी पब्लिक इंटर कॉलेज पैगू रोड, दयाराम बघेल इंटर कॉलेज हाथवंत, कारगिल अमर शहीद इंटर कॉलेज मक्खनपुर, एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज आसफाबाद, गुरुदयाल सिंह इंटर कॉलेज नगला सदासुख, ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज रसूलपुर, छोटेलाल इंटर कॉलेज इटाहरी, एमएस इंटर कॉलेज उलाऊ, दीप सिंह इंटर कॉलेज रजावली, अहिल्याबाई कन्या इंटर कॉलेज मक्खनपुर, स्वामी सत्यदेव पुरी इंटर कॉलेज कुतुबपुर चनौरा, महर्षि परशुराम शिक्षण संस्थान एका, पुरातन सरस्वती इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, राजेश्वरी देवी निहाल सिंह चौहान इंटर कॉलेज नवादा, अजब सिंह इंटर कॉलेज हरगनपुर, डीआर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, कंठश्री कन्या इंटर कॉलेज लालई, अमर सिंह इंटर कॉलेज गहेरी जसराना।



ये केंद्र हटाए गए सूची से

कस्तूरबा इंटर कॉलेज दुर्गा नगर

राष्ट्रीय श्रमिक उच्चतर माध्यमिक स्कूल फिरोजाबाद
भारतीय इंटर कॉलेज धातरी
एसजीएम इंटर कॉलेज खैरगढ़
राजकीय हाईस्कूल सोथरा
राजकीय हाईस्कूल नगला केसरी
राजकीय हाईस्कूल नारखी
एएसके इंटर कॉलेज विजयपुर भीकनपुर दतावली
राजकीय हाईस्कूल नगला पट्टी

राजकीय हाईस्कूल नगला खेड़ा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed