फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up board exam, firozabad

आज परीक्षा में दिखेगी सख्ती, हर कक्ष में होगी तलाशी

Sun, 23 Feb 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
up board exam, firozabad
फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षा के दौरान 16 मुन्नाभाई पकड़े जाने के साथ ही गोपीनाथ इंटर कॉलेज में फर्जी संदिग्ध परीक्षार्थी मिलने बाद सोमवार की परीक्षा में प्रशासन पूरी ताकत झोंकेगा। विभाग ने रणनीति तैयार की है। हर कक्ष में सघन तलाशी होगी। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भी जनपद आगमन के दौरान नकलचियों से सख्ती से निटपटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दोपहर की पाली में सोमवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। इसमें नकलची और फर्जी छात्रों के शामिल होने की आशंका रहती है। ऐसे में परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। फोटो का मिलान किया जाएगा। सचलदलों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सक्रिय रहने के लिए डीआईओएस ने कहा है। कंट्रोल रूम से भी सख्त निगरानी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि छात्र जिस कॉलेज से पंजीकृत होगा, उस पर भी कार्रवाई करेंगे। साथ ही उम्र में हेरफेर करने वाले कॉलेजों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो स्टेट की मशीन भी नहीं हो केंद्र पर
डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर फोटो स्टेट मशीन नहीं होनी चाहिए। जांच में ऐसा पाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह ढंग से हो। केंद्र व्यवस्था एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नकलचियों और फर्जी छात्रों पर ध्यान रखें। फर्जी छात्र मिलने पर एफआईआर दर्ज कराएं।

उपमुख्यमंत्री ने भी जाना परीक्षा का हाल
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने डीआईओएस रितु गोयल से जनपद की परीक्षाओं का हाल जाना। उन्होंने कहा कि परीक्षा सख्ती से होनी चाहिए। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा मिले मुन्नाभाईयों के संबंध में भी जानकारी ली। कहा कि एफआईआर होनी चाहिए। डीआईओएस रितु गोयल ने जानकारी दी कि एफआईआर करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed