फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up board dibar

यूपी बोर्ड ने 24 कॉलेजों को किया डिबार, चार केंद्र निरस्त

Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
up board dibar
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2012 में परीक्षा फार्म गलत ढंग से भरने वाले जनपद के 24 कॉलेजों को डिबार (काली सूची) कर दिया है। भविष्य में भी इन कॉलेजों में यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा वर्ष 2012 जनपद के 24 विद्यालयों का तत्कालीन डीआईओएस विधि नरायण ने निरीक्षण किया था। परीक्षा आवेदन पत्र में तमाम गड़बड़ियां थीं। विषय से लेकर अन्य फर्जीवाड़े किए गए थे। तत्कालीन डीआईओएस ने 24 कॉलेजों में इंटरमीडिएट कक्षा में अध्ययनरत छात्रों के फार्म निरस्त कर दिए गए थे। शासन ने इन कॉलेजों के परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से रोक लगा दी थी। यह स्कूल संचालक हाईकोर्ट में चले गए थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर परीक्षा में छात्रों को बैठने दिया था, मगर परीक्षा परिणाम रोक दिया गया था। कॉलेज संचालक हाईकोर्ट में गए, इसके बाद वर्ष 2014 में हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए बोर्ड को कह दिया था। पूरी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बोर्ड को कार्रवाई के लिए कहा। यूपी बोर्ड ने 24 कॉलेजों को डिबार कर दिया है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि वर्ष 2012 में चल रही जांच पूरी हो चुकी है। 24 परीक्षा केंद्रों को डिबार कर दिया गया है। चार परीक्षा केंद्र को भी सूची से हटाया जा रहा है, जो इस वर्ष जारी हुई है। इन 24 कॉलेजों को आजीवन परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के शासन से निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाए गए यह चार केंद्र
जो 24 कॉलेज आजीवन निरस्त किए हैं। उनमें चार कॉलेज ऐसे हैं, जो इस बार परीक्षा केंद्र बन गए हैं। भगवान सिंह सुशील ादेवी इंटर कॉलेज, भूपाल सिंह इंटर कॉलेज नगला मर्दान, श्रीकृष्णगोपाल स्मारक इंटर कॉलेज इस्हादपुर, राजकुमारी कर्पूरी देवी इंटर कॉलेज मक्खनपुर का वर्ष 2020 परीक्षा केंद्र सूची से हटाया जा रहा है।
डिबार किए गए कॉलेज
दुर्गा इंटर कालेज जसराना, प्रेमी माधव इंटर कॉलेज जसराना, जनशक्ति इंटर कॉलेज रुधैनी, एएस इंटर कॉलेज दौलतपुर, नवयुग इंटर कॉलेज दुर्गशनगर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज बछगांव, आरआरकेडी इंटर कॉलेज, ग्रामोदय इंटर कॉलेज, एसडीआर इंटर कॉलेज बछगांव, आरआरके इंटर कॉलेज बड़ागांव, भोपाल सिंह इंटर कॉलेज नगला मर्दान, आरआई इंटर कॉलेज नगला नथुआ, श्रीमती कंठश्री साहूकार इंटर कॉलेज उड़सेर, मुखिया राजबहादुर इंटर कॉलेज सलेमपुर, केजी स्मारक इंटर कॉलेज एसजीएस इंटर कॉलेज नगला बीच, एचबीएस इंका, राजपाल सिंह इंका फतेहपुर, सत्यप्रकाश इंटर कॉलेज नगला गुलरिया, कैप्टन राम सिंह इंटर कॉलेज नगला रामकुंवर, शारदा शिशु भारती इंटर कॉलेज महावीर नगर, संत गरीबानंद इंटर कॉलेज एका, राजा कौशल किशोर सिंह इंटर कॉलेज एका, मां चंद्रवती देवी इंटर कॉलेज आदि काली सूची में डाले गए हैं।

नवीन परीक्षा केंद्रों की जांच में मिली खामियां
शिकोहाबाद। यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुछ नये स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नवीन परीक्षा केंद्रों की जांच एसडीएम एकता सिंह ने की। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कुछ कमियां मिलीं, जिन्हें प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी ने प्रहलादराय टिकमानी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 14 वॉइस कैमरे और 16 नॉन वॉइस कैमरे लगे हुए हैं। विद्यालय में लगभग 800 बच्चों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने देहात क्षेत्र के तीन विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। जहां उन्हें कुछ कमियां मिली। उप जिलाधिकारी ने विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को तत्काल सभी व्यवस्था पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed