फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Changes in the syllabus, many lessons were removed and many became easy

यूपी बोर्ड : पाठ्यक्रम में हुआ बदलाव, कई पाठ हटे तो कई हुए आसान

Mon, 07 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Changes in the syllabus, many lessons were removed and many became easy

विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को पढ़ाई अब तनावपूर्ण नहीं लगेगी। अब बोर्ड ने पढ़ाई को आसान कर दिया है। उसमें भी यूपी बोर्ड ने कई विषयों के पाठ्यक्रम में कटौती की है। 11वीं में अध्याय छह से कार्य ऊर्जा और शक्ति ऊर्जा के विभिन्न रूप के साथ ही ऊर्जा संरक्षण का नियम का पाठ ही हटा दिया है।
डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि इसी अध्याय सात से कणों के निकाय तथा घूर्णी गति, लंबवत एवं समानांतर अक्षरों के प्रमेय, लोटनिक गति को तथा अध्याय आठ से गुरुत्वाकर्षण में तुल्यकाली व ध्रुवीय उपग्रह एवं भारहीनता विषय भी अब नहीं है। 11वीं के भौतिक विज्ञान में भौतिक जगत का पूरा पाठ ही हटा दिया है। अध्याय दो के मात्रक और मापन में लंबाई का मापन, द्रव्यमान का मापन, समय का मापन, यथार्थता यंत्रों की परिशुद्धता एवं मापन में त्रुटि को हटाया गया है। अध्याय तीन से सरल रेखा एवं गति में स्थिति, पथ लंबाई एवं विस्थापन, औसत वेग और औसत चाल, आपेक्षिक वेग को हटाया गया।
विज्ञापन

समतल में गति और अध्याय चार से विमाओं में आपेक्षिक वेग के पाठ भी नहीं हैं। वहीं भौतिक विज्ञान भाग दो के अध्याय नौ से ''''ठोसों के यांत्रिक गुण आशो का प्रत्यास्थ व्यवहार'''' किसी तार के द्रव्य के यंग गुणांक का मापन, तरलों के यांत्रिक गुण, वेंदुरी मापी, उष्मागतिकी उष्मा इंजन समेत कई अन्य विषय हटाएं गए हैं। कक्षा 11 और 12 के भूगोल का पूरा अध्याय ही समाप्त कर दिया गया है। कक्षा 11 भूगोल से खनिज एवं शैल और मृदा को हटाया गया है। कक्षा 12 के भूगोल से जनसंख्या संगठन, मानव बस्ती, प्रवास, मानव विकास, भारत के प्रमुख उद्योग को अब छात्र नहीं पढ़ सकेंगे। 11वीं के नागरिक शास्त्र से शांति, विकास का पाठ भी छात्र नहीं पढ़ सकेंगे। कक्षा 12 वीं में शीतयुद्ध का दौर, समकालीन विश्व में अमेरिका वर्चस्व, एक दल के प्रभुत्व का दौर, जन आंदोलन का उदय, जीव विज्ञान का अध्याय हटाया गया। 11वीं से पौधों में परिवहन, खनिज पोषण, पाचन एवं अवशोषण का अध्याय हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
गणित व संस्कृत के साथ कई विषयों को किया सहज
- डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. उपेंद्र शर्मा ने बताया कि माध्यमिक के 9वीं और 10 वीं के गणित, संस्कृत, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषयों में कटौती कर उसे सहज किया है। गणित व हिंदी में कुछ पाठों को हटा दिया है, वहीं संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में कुछ पाठों को छोटा किया है। नौवीं कक्षा के गणित विषय से समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल, रचनाएं व प्रायिकता (प्रोबेबिलिटी) पाठ को हटा दिया गया है। वहीं, दसवीं में रचना विषय खत्म कर दिया है। कक्षा नौ संस्कृत विषय में पद्म पीयूषम के पहले पाठ ''''रामस्य पितृ भक्ति'''' में पहले 26 श्लोक थे, उन्हें कम करके 14 कर दिया गया है दूसरे पाठ ''''सुभाषितानी'''' में पहले 15 श्लोक थे, जो अब 10 रह गए हैं। तीसरे पाठ ''''सूक्ति सुधा'''' में नौ श्लोक को कम करते हुए सात कर दिया गया है।

-----
-नौवीं, दसवीं के पाठ्यक्रमों में हुए बदलाव, विषय किए गए सरल-ऊर्जा संरक्षण का नियम नहीं पढ़ सकेंगे 11वीं के विद्यार्थी, पढ़ाई की सहज

-बोर्ड ने ही विषयों में सुधार किया है। पाठ्यक्रम कम होने से विद्यार्थियों को अभ्यास का अधिक समय मिलेगा। इससे बोर्ड परीक्षा में उनका परिणाम बेहतर होगा।
निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed