फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Admission will be available only half an hour before the time

यूपी बोर्ड : समय से आधा घंटे पहले तक ही मिलेगा प्रवेश

Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Admission will be available only half an hour before the time
यूपी बोर्ड : समय से आधा घंटे पहले तक ही मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

फिरोजाबाद। 23 जनवरी को दो पाली में आयोजित होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा में इस बार विशेष सख्ती देखने को मिलेगी। जिलेभर में 34 परीक्षा केंद्रों पर 700 शिक्षकों की तैनाती की गई है। इधर, परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटे पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 100 मीटर इलाके में कहीं भी फोटो कॉपी एवं परीक्षा संबंधित सामान की दुकानें बंद रहेंगी।
जिले में टीईटी परीक्षा 34 केंद्रों पर आयोजित होगी। 28 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा कराना कोरोना काल में चुनौति साबित हो रहा है। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक सीट पर एक ही परीक्षार्थी को बैठाया जा रहा है। कॉलेजों में केंद्र व्यवस्थापक सीट प्लान तैयार करते दिखे। पहली पाली सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगी। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के समय अंकित किए गए फोटो युक्त पहचानपत्र की मूलप्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूलप्रमाण पत्र अथवा सेमेस्टर की निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति लानी होगी। यदि अंक पत्र की मूल प्रति नहीं है तो संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति दिखानी होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान दें। आधा घंटा पूर्व एंट्री पूरी कर ली जाएगी। माध्यमिक विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कॉलेजों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्पष्ट आदेश हैं कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed