फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   uno,commetti

संयुक्त राष्ट्र संघ की समिति के सदस्य ने कांच इकाइयों का किया भ्रमण

Sun, 03 Apr 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
uno,commetti
संयुक्त राष्ट्र संघ की समिति के सदस्य ने कांच इकाइयों का किया भ्रमण
विज्ञापन

- स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही संभावनाएं भी तलाशीं
- ग्लोबल पॉलिसी इनसाइट्स के सचिव के साथ पहुंचे जोनाथन कमिंग्स
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। संयुक्त राष्ट्र संघ की साउथ को-ऑपरेशन की स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य जोनाथन कमिंग्स शनिवार को नगर में पहुंचे। ग्लोबल पॉलिसी इनसाइट्स के सीईओ अर्पित चतुर्वेदी के साथ पहुंचे कमिंग्स ने सुहागनगरी की कांच इकाइयों का भ्रमण किया। यहां की समस्याओं व संभावनाओं की जानकारी ली।

कमिंग्स ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की साउथ साउथ को-ऑपरेशन संस्था 93 विकासशील देशों के आपसी सहयोग के लिए कार्य करती है। इसमें दक्षिण एशिया ,दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका आदि के देश आते हैं। यह संस्था इन देशों की जरूरतों व संभावनाओं के अनुसार उनका आपसी सहयोग और विकास हो इस दिशा में काम करती है। संस्था एनजीओ और सिविल सोसाइटी संस्थाओं की भी मदद करती है। अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि कमिंग्स फिरोजाबाद आकर यहां की समस्याओं और संभावनाओं से परिचित हुए हैं। इसका दूरगामी लाभ यह होगा कि अपनी संस्था के फोरम पर जब विकासशील देशों की बात होगी तो फिरोजाबाद की समस्याओं और संभावनाओं पर भी विचार होगा। जोनाथन कमिंग्स ने बताया कि फिरोजाबाद में उन्होंने कांच की ऑटोमेटिक और माउथ ब्लोइंग फैक्टरी देखीं और चूड़ी भी बनते हुए देखी। फिरोजाबाद में स्किल डेवलपमेंट की काफी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही फिरोजाबाद में आलू की खेती के क्षेत्र में दक्षिण अमरीकी देशों से सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed