फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unnao MP Sakshi Maharaj reached to meet the fire victim's family

Firozabad News: अग्निकांड से पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज

Tue, 06 Dec 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Unnao MP Sakshi Maharaj reached to meet the fire victim's family
अग्निकांड पीडित परिवार से मिलने पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जसराना कस्बा पाढ़म में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु होने पर उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली। एसडीएम से बात कर अधिक से अधिक मदद दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

नगला इमलिया निवासी रमनप्रकाश के दो मंजिला मकान में 29 नवंबर को आग लग गई थी। भीषण आग की चपेट में आकर जहां उनका व्यावसायिक एवं घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया वहीं उनके बड़े पुत्र, दो पुत्र वधुएं, दो नातियों एवं एक नातिन की जलकर मौत हो गई। मंगलवार को उन्नाव के सांसद और भाजपा नेता स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज पाढ़म पहुंचे।
विज्ञापन

सांसद ने पहले मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल रमनप्रकाश एवं उनके छोटे पुत्र नितिन को ढांढस बंधाते हुए उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। एसडीएम पारसनाथ मौर्या से पीड़ित परिवार को दी गई राहत राशि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा अग्निकांड में पीड़ित का जान एवं माल का बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है। बताया कि एसडीएम को निर्देश देकर अधिक से अधिक राहत राशि दिलवाने को कहा है। इस दौरान दिनेश लोधी, अमलेंद्र लोधी, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed