फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unique ID Mandatory for Players; Online Registration Begins on Website

Firozabad News: खिलाड़ियों के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Unique ID Mandatory for Players; Online Registration Begins on Website
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। खेलों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ट्रस्ट ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए खिलाड़ियों के लिए यूनिक आईडी (यूआईडी) प्रणाली लागू कर दी है। अब जिले के सभी खिलाड़ियों को अपनी एक यूनिक पहचान बनानी होगी, जिसके माध्यम से उनकी खेल संबंधी जानकारी, प्रतियोगिताओं में भागीदारी और प्रदर्शन का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामवीर ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट भी शुरू कर दी गई है, जहां खिलाड़ी घर बैठे आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था खेलों में पारदर्शिता लाने और खिलाड़ियों को एक व्यवस्थित डिजिटल प्लेटफॉर्म देने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल कबड्डी तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी खेलों के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है। जिन खिलाड़ियों ने पहले से अपनी यूआईडी बनवा ली है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed