फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Union Minister SP Singh Baghel said- How can a person who converts Hindus to Islam by killing them be great?

Firozabad News: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोेले-हिंदुओं को कत्ल कर मुसलमान बनाने वाला महान कैसे

Sat, 08 Mar 2025 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Union Minister SP Singh Baghel said- How can a person who converts Hindus to Islam by killing them be great?
टूंडला के सीएचसी पर ब्लॉक प​ब्लिक हेल्थ यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ करते केंद्रीय रााज्यमंत्री 
टूंडला। केंद्रीय राज्य मंत्री ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवनिर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सकों ने इलाज कराने को कहा। वहीं औरंगजेब को महान बताने वाले सपा विधायक पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


उन्होंने सरकारी डॉक्टरों के कार्य की सराहना करते हुए लोगों से कहा कि वह सरकारी अस्पतालों में प्रशिक्षित डॉक्टर से अपना इलाज कराएं। क्योंकि यह पढ़ लिखकर डाक्टर बनकर यहां पर आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी पर बनाई गई लैब को देखा तथा सराहना की। इस बीच उन्होंने पत्रकारों के सवाल सपा विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब को महान बताए जाने पर कहा कि सपा विधायक एक ऐसा चश्मा पहने हुए हैं जिसमें मुसलमान के सिवाय और कोई नहीं दिखता। चार भाइयों को मारकर सिंहासन पर बैठते हुए हिंदू, सिखों का कत्लेआम करने वाला महान नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औरंगजेब कट्टर सुन्नी था। उसने अपने पिता शाहजहां को जेल में कैद कर दिया। गुरु तेग बहादुर, शिवाजी महाराज के बेटे शंभाजी महाराज के साथ क्रूरतम व्यवहार करने वाला महान कैसे हो गया। औरंगजेब ने जजिया कर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि महान बादशाह वह होता है जिसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी समान नजर आएं। उन्होंने कहा कि कई लोग मुसलमानों के वोट पर गिद्ध दृष्टि रखे हुए हैं जिसमें नंबर एक पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हैं। यह सब लोग मुसलमान वोट को अपने पक्ष में करने के लिए ऐसे बयान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का सीएमओ डाॅ. रामबदनराम और अधीक्षक डाॅ. बीडी अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रेमपाल धनगर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, रामतीर्थ चक, डाॅ. प्रांजल माहेश्वरी, डाॅ. पूनम कौशिक, डाॅ. लाल कुमार, डाॅ. सोनू चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed