फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto full of passengers overturned in a ditch one died and three people were injured In Firozabad

Firozabad: अनियंत्रित होकर खाई में पलटा सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 08 Jan 2023 02:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2023 02:11 PM IST
सार

फिरोजाबाद में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों भरा ऑटो खंती में पलट गया। हादसा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सभी  घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन
auto full of passengers overturned in a ditch one died and three people were injured In Firozabad
demo pic

विस्तार

शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। यहां मुस्तफाबाद से सवारी भरकर शिकोहाबाद आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के नगला गेहूं गांव निवासी शिशुपाल सिंह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। शनिवार की दोपहर सवारी लेकर शिकोहाबाद आ रहा था। नौकटा गांव के पास सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसको बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गया। इससे ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक शिशुपाल समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो सवार विजेंद्र पाल (40) निवासी बरतरा नारखी को गंभीर चोटे आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विजेंद्र की हालत हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed