{"_id":"696bcf8d85a47c9188006cec","slug":"uncontrollable-buffalo-created-havoc-damaged-several-bikes-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-165504-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बेकाबू भैंस ने मचाया उत्पात, कई बाइकें की क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बेकाबू भैंस ने मचाया उत्पात, कई बाइकें की क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
नगला बरी स्थित एक बाइक शोरूम में घूसी भैंस। वीडियो ग्रैव
- फोटो : नगला बरी स्थित एक बाइक शोरूम में घूसी भैंस। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पालतू भैंस अचानक बेकाबू हो गई। नगला बरी चौराहे से लेकर जाटवपुरी चौराहे तक भैंस ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई।
भैंस के तांडव के दौरान नगला बरी चौराहे पर स्थित एक मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर खड़ी कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा रास्ते में खड़े अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
काफी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए भैंस को काबू में कर सड़क किनारे लगी रेलिंग से बांध दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और हालात सामान्य हो सके। यह घटना शुक्रवार की बताई गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश के हमले से महिला घायल
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव रूधऊ में एक महिला पर निराश्रित गोवंश ने हमला कर दिया। जिससे महिला काफी चोट आई। परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।
गांव रूधऊ थाना नारखी निवासी विरमा देवी (65) ने सुबह उठकर घर की साफ- सफाई करने के बाद दरवाजे पर पहुंची। जहां दरवाजे पर सफाई करने लग गई। इस दौरान एक गोवंश ने आकर हमला बोल दिया। इससे महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख- पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं, आवाज सुनकर परिजन भी दौड़ते हुए पहुंच गए। आनन-फानन में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार करते हुए प्राथमिक जांच भी कराई। संवाद