फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncle and nephew arrested for stealing tractor battery

Firozabad News: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोपी चाचा-भतीजे गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew arrested for stealing tractor battery
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की बैटरी, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 3 फरवरी को राजेश कुमार निवासी नगला पीपरिया मंदिर के पास का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। जिसकी बैटरी चोरी हो गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। तभी सूचना मिली कि राहुल उर्फ चुम्मा निवासी 60 फुटा रोड काली माता मंदिर के पास, रामगढ़ और अलताब निवासी काली टंकी के पास अब्बास नगर,रामगढ मौजूद हैं। वे चोरी की बैटरी बेचने जा रहे हैं। सूचना पर शनिवार सुबह दोनों आरोपियों को नगला गुलरिया मोड कच्चा रास्ता से चोरी की बाइक, ट्रैक्टर की चोरी की गई दो बैटरी और तीन मोबाइल बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी राहुल उर्फ चुम्मा ने पूछताछ पर बताया कि साहब सर्दियों की रात मे कोहरे में भतीजे
विज्ञापन

अलताब के साथ एमवाई पब्लिक स्कूल के पास खडे़ ट्रैक्टरों से कई बैटरियां चोरी की थी। उसे अनजान व्यक्तियों के बेच दिया है। इनमें से दो बैटरियों को शनिवार को दो हजार रुपये बेचा हैं। उसमें से एक हजार रुपये बचे हैं। शेष रुपये खाने-पीने में खर्च हो गए। हम दोनों दो बैटरियों, मोबाइल और मोटरसाइकिल को बेचने जा रहे थे। चोरी की बाइक पांच हजार रुपये में अनजान व्यक्ति से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed