{"_id":"6213d6ade68e7953ed7966c7","slug":"unable-to-solve-the-problems-related-to-scholarship-application-firozabad-news-agr524957188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पा रहा छात्रवृत्ति आवेदन से जुडीं समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पा रहा छात्रवृत्ति आवेदन से जुडीं समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनों में व्याप्त त्रुटियों का सुधार कराने के लिए जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र समाज कल्याण विभाग एवं संबंधित शिक्षण संस्थानों का चक्कर काट रहे हैं। छात्रों की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण विभाग में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
जिले में करीब 50 उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत सैकड़ों छात्रों के ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनों में अंक विवरण में त्रुटि, पिता अथवा अभिभावकों का नाम की स्पेलिंग में अंतर हैं। इसके अलावा संबंधित महाविद्यालयों में विषयवार अथवा कोर्स के तहत अनुमन्य सीटों को विभागीय मास्टर डाटा में अपलोड नहीं होने से जुड़ी परेशानी हैं। काफी समय से समस्या के निदान के लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों, समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग विभाग के चक्कर काट रहे छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सोमवार को भी विकास भवन स्थित विभागों के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ दिखी। विकास भवन पहुंचे छात्रों में अनुज कुमार, सृष्टि राठौर, विकास कुमार, सचिन प्रताप, पवन कुमार एवं मनोज प्रजापति आदि शामिल थे। वहीं विभाग के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदनों में सुधार के लिए छात्रों को शासन ने राहत दी है। सोमवार को छात्रवृत्ति आवेदन वाली साइट त्रुटि सुधार के लिए खोल दी गई है।