{"_id":"6223b3049bc36f608c652f9a","slug":"uma-rama-devidayal-and-rajveer-received-awards-for-agro-based-products-firozabad-news-agr5262100144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि आधारित उत्पादों के लिए उमा, रमा, देवीदयाल और राजवीर को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि आधारित उत्पादों के लिए उमा, रमा, देवीदयाल और राजवीर को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
लखनऊ के राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय फल सागसब्जी और पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शनी लगाकर बैठे जि?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लखनऊ के राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय फल, शाकभांजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों व कुटीर उद्योग जरिए खाद्य पदार्थ तैयार करने वाली महिलाओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इनमें से प्रगतिशील किसान देवीदयाल, रमा करौलिया एवं उमा सारस्वत के उत्पादों को विशेष रूप से सराहा गया और सम्मानित किया गया। खेरिया के राजवीर को भी पुरस्कार मिला है।
कृषि उत्पादों के जरिए स्वरोजगार स्थापना के मामले में जिले के किसान और महिलाओं ने अपनी विशिष्ठ पहचान बनाई है। राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय फल, शाकभांजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिले के किसानों ने प्रतिभाग किया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा भी साथ रहे।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया प्रदर्शनी में जैविक हल्दी एवं जैविक उत्पादक रमा करौलिया को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है। हल्दी का अचार बनाने वाली उमा सारस्वत को भी उत्पाद निर्माण में दूसरा स्थान मिला है। देवी दयाल को नीबू उत्पादन में प्रदेश में प्रथम, अमरूद बीएनआर विही में द्वितीय, कश्मीरी एप्पल बेर में तृतीय पुरस्कार मिला। खेरिया के राजवीर को कुफरी बहार आलू में तीसरा पुरस्कार मिला। प्रदर्शनी देखने आईं राज्यपाल आनंदीबेन ने जिले के प्रगतिशील किसानों व ग्रामीण महिला उद्यमियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में धातरी निवासी संजय कुलश्रेष्ठ एवं बछेला-बछेली निवासी अभिषेक कुमार ने पॉली हाउस में उगाई गई पीली व लाल शिमला मिर्च का प्रदर्शन किया। करहरा के राघवेंद्र सिंह, सैनावली निवासी चिराग सिंह ने मशरूम प्रजाति का प्रदर्शन किया॥ नगला केवल के देवीदयाल ने नीबू, अमरूद, ग्रीन एप्पल बेर, कश्मीरी एप्पल बेर का स्टॉल लगाया। खेरिया टूंडला निवासी राजवीर सिंह ने आलू कुफरी बहार, राकेश ने जैविक खेती से उत्पादित चायनीज कैबेज, ब्रोकली, फूलगोभी, ब्लू कैबेवज, गांठ गोभी का प्रदर्शन किया। नगला पऊलाल निवासी रघुवीर सिंह ने जैविक कद्दू, गढ़ी श्रीराम के विद्याराम शर्मा ने केला प्रजाति का प्रदर्शन किया। महिला रमा करौलिया ने जैविक हल्दी एवं हल्दी अचार धरमई की उमा सारस्वत ने तीन बोतल टमाटर जूस (नार्मल,साल्टी व सुगर), तीन बोतल स्कवैश (संतरा, नींबू,अनन्नास) और ऊमरी की अनुराधा ने आलू कुफरी सिंदूरी का स्टॉल लगाया।