{"_id":"5da609588ebc3e017768c4d3","slug":"ultrasound-problem-in-firozabad-firozabad-news-agr4108139181","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद आ रहा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद आ रहा नंबर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के 100 शैय्या महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लगी भीड
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मेडिकल कालेज बनने के बाद भी सौ शैय्या अस्पताल में गर्भवतियों की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ गई है। अगर कोई चिकित्सक गर्भवती का अल्ट्रासाउंड के लिए लिख दे तो उनका एक माह बाद नंबर आ रहा है। अल्ट्रासाउंड में देरी और समय से इलाज न मिलने का खामियाजा गर्भ में पल रहे शिशु को भुगतना पड़ता है। बशर्ते गर्भवतियों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के चक्क र लगाने पड़ते हैं।
एक दिन में 25 से 30 अल्ट्रासाउंड सौ शैय्या महिला अस्पताल में हो रहे हैं। मगर मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में चिकित्सक को गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड कराने की आवश्यकता पढ़ जाए तो एक माह से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ेगा। इस कारण प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों के चक्कर गर्भवती महिलाओं को लगाने पड़ रहे हैं।
मंगलवार को आई गर्भवतियों को दी 19 नवंबर की तारीख
मंगलवार को सौ शैय्या अस्पताल में अल्ट्रासाउंडक राने आई महिलाओं को 19 नवंबर तक की तारीख दी गई। यानि चिकित्सक ने गर्भवती का 15 अक्तूबर को अल्ट्रासाउंड को जांच कराने की आवश्यकता समझी। मगर उन गर्भवतियों का एक माह बाद अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड की एक मशीन बनी है शोपीस
सौ शैय्या महिला अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। जिसमें एक अल्ट्रासाउंड मशीन शोपीस बनीं हुई है और एक पर डॉ. लालकुमार अल्ट्रासाउंड करते हैं। यानि अल्ट्रासाउंड के लिए चिकित्सक की कमी मेडिकल कालेज को खल रही है।
एक चिकित्सक के सहारे चली ओपीडी
मंगलवार को सौ शैय्या अस्पताल में एक चिकित्सक के सहारे ओपीडी चली। मरीजों की संख्या करीब 200 से ज्यादा थी। मगर एक ही महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी में बैठी थी। ऐसे में आपाधापी रही। अन्य चिकित्सक जांच में व्यस्त थे।
क्या कहते हैं चिकित्सक
- अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था को जल्द सुधार लाएंगे। हम प्राचार्य को अवगत कराएंगे। आने वाले समय में अल्ट्रासाउंड के लिए आसानी रहेगी।
- डॉ. बबिता गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कालेज