फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ultrasound

गर्भवती महिलाओं का प्राइवेट लैब में भी मिलेगी फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा 1

Sun, 25 Oct 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ultrasound
फिरोजाबाद। गर्भवती महिलाओं को जल्द ही प्राइवेट लैब में भी नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए शासन ने जिला स्तर पर प्राइवेट लैब चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड का भुगतान स्वास्थ्य विभाग करेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ ही जननी सुरक्षा कार्यक्रम का संचालन शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक द्वारा जारी पत्र में जननी सुरक्षा कार्यक्रम में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का प्रावधान जोड़ा गया है। इससे गर्भवती महिलाए प्राइवेट लैब में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। योजना के तहत सरकारी अस्पताल के नजदीक स्थित अल्ट्रासाउंड संचालक से पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) के तहत अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अल्ट्रासाउंड संचालक को प्रति गर्भवती जांच के एवज में 255 रुपये दिए जाएंगे। नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ तीन पर्चे बनाएंगी। इसमें एक गर्भवती के पास, एक अल्ट्रासाउंड संचालक और एक पर्ची डॉक्टर के पास रहेगी। भुगतान हर महीने के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश आने के बाद जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटर चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। सेंटर चिह्नित करने के बाद गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी।
डॉ. एमके माथुर - एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed