फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Udaipal's dead body reached Jasrana, there was chaos in the family

Firozabad News: उदयपाल का शव जसराना पहुंचा, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 11 Jan 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Udaipal's dead body reached Jasrana, there was chaos in the family
फिरोजाबाद। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में जसराना के गांव पचवा निवासी गार्ड उदयपाल सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब वह बैंक के एटीएम में रुपये डालने जा रहे थे। वह दिल्ली में सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार की शाम शव उनके पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव पचवा निवासी उदयपाल सिंह (55) दिल्ली की सीएमएस कंपनी में सिक्योरिटी कंपनी में कार्य करते थे। वह परिवार सहित दिल्ली के शास्त्रीपार्क इलाके के मोहल्ला घोंडा में परिवार सहित काफी समय से रह रहे थे। मंगलवार को कैश वैन में चालक एवं दो कस्टोडियन के साथ उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसा डालने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली लगने से उदयपाल घायल हो गए वहीं कस्टोडियन से बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कुछ लोग उदय पाल को चिकित्सक के पास लेकर जहां मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी एवं परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारी जहां बदमाशों की तलाश कर रहे हैं वहीं पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजन को सौंप दिया। शाम के समय शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed