फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Typhoid patients increased due to severe heat, 12 children admitted

Firozabad News: भीषण गर्मी से बढ़े टाइफाइड के मरीज, 12 बच्चे भर्ती

Mon, 19 Jun 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Typhoid patients increased due to severe heat, 12 children admitted
फिरोजाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ टाइफाइड के रोगी बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में टाइफाइड के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं, 15 से 20 मरीज टाइफाइड के पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में टाइफाइड के 12 बच्चे भर्ती हैं। चिकित्सक टाइफाइड होने की की प्रमुख वजह दूषित खानपान बता रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि खानपान में सफाई का विशेष ध्यान रखें। वहीं सन बर्न और हीट स्ट्रोक के रोगियों की संख्या भी घटने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन



100 शैया अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एलके गुप्ता ने बताया कि टाइफाइड एक बैक्टीरियल बीमारी है, जो आंतों पर असर करती है। गर्मियों में टाइफाइड के अधिक होने की प्रमुख वजह दूषित पेय पदार्थों का सेवन है। सड़क किनारे बिकने वाले जूस, गन्ने का रस, शिकंजी आदि में डाली जाने वाली बर्फ चीजों को ठंडा करने के लिए होती है, लेकिन जूस, रस और शिकंजी वाले उस बर्फ को पिलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


यह एक वजह है टाइफाइड होने की। इसके अलावा गर्मियों में भोजन जल्दी खराब होता है। ऐसे में बासी भोजन करने से भी टाइफाइड हो सकता है। जरूरी है कि ताजा भोजन करें और शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते समय सफाई का विशेेष ध्यान रखें। उनकी यह भी सलाह है कि बाहर का खाने से बचा जाए। जितना भी हो घर पर बनी चीजें खाएं। डा. गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में टाइफाइड के 12 बच्चों का उपचार चल रहे हैं। जिनमें शुरुआती लक्षण होते हैं, उनको दवा देकर घर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टाइफाइड के लक्षण
टाइफाइड में मरीज को तेज बुखार आता है, जो 103 डिग्री से 104 डिग्री तक बढ़ सकता है। टाइफाइड का बुखार लगभग एक हफ्ते तक आता है। मरीज को बुखार आने के साथ ही पेट दर्द, भूख नहीं लगना, सिरदर्द होना, शरीर के कई हिस्सों में दर्द होना, दस्त लगना आदि लक्षण पाए जाते हैं।




इन बातों का रखें ध्यान
- खाने से पहले या कुछ खाने के बाद हाथ जरूर धोएं।
- खाने को हमेशा ढककर रखें।
- खानपान में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- दरवाजों के हैंडल, टीवी का रिमोट, मोबाइल फोन आदि को भी साफ रखें।
- मरीज के कपड़े और बिस्तर की चादर भी प्रतिदिन बदलें।
- बच्चों को हमेशा टाइफाइड के मरीजों से दूर रखें।



टाइफाइड के मरीजों के लिए खानपान
- टाइफाइड होने पर मरीज का वजन कम हो जाता है। ऐसे में वह हाई कैलोरी युक्त भोजन लें। वजन बढ़ाने के लिए रोटी, केला, उबला हुआ आलू अधिक खाएं।
- टाइफाइड में तेज बुखार और डायरिया होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में तरल पदार्थ के स्तर में कमी होने से उपचार में समस्याएं आ सकती हैं। पर्याप्त पानी और ताजे फलों से तैयार जूस का सेवन अधिक करें।
- उबले हुए चावल और उबले आलू खाएं। इन्हें पचाना आसान होता है।
- अपने भोजन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे फलियां, पनीर और दही शामिल करें। मांस के सेवन से परहेज करें, क्योंकि इसे पचाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed