फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two youths tried to commit suicide by hanging themselves

Firozabad News: दो युवकों ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास

Sat, 17 Aug 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two youths tried to commit suicide by hanging themselves
फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने मामूली बात से नाराज होकर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजन दोनों को बेहोशी की हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने भी परिजन से पूछताछ की है। थाना रामगढ़ के सम्राट नगर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप ने घर में किसी बात से नाराज होकर कमरे में फंदा कस लिया। तभी उसके परिजन कमरे में पहुंच गए। परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो हाथ-पांव फूल गए। परिजन उसे बेहोशी की हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं दूसरा मामला थाना मटसेना का है। जहां 20 वर्षीय अभिषेक ने कमरे में जाकर फंदा कस लिया। कमरे की कुंडी खुली रह गई। पिता प्रवीन उसके कमरे पहुंचे तो वह फंदे पर लटका था। बेहोशी की हालत में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed