{"_id":"61b0ede3a89cb8363d30010a","slug":"two-women-hanged-jumped-in-front-of-a-train-firozabad-news-agr517159124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने लगाया फंदा, एक ट्रेन के आगे कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं ने लगाया फंदा, एक ट्रेन के आगे कूदी
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। फिरोजाबाद, खैरगढ़ और रसूलपुर क्षेत्र में बुधवार को तीन महिलाओं ने खुदकुशी कर ली। दो महिलाओं ने फंदा लगाकर और एक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिलाआें की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हाथवंत निवासी नीतू (35) पत्नी ब्रजेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के तीन बच्चे हैं। सूचना मिलने पर सिरसागंज निवासी नीतू का भाई अनिल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष खैरगढ़ सीपी सिंह का कहना है कि पति से विवाद होने पर महिला ने आत्महत्या की है।
वहीं, रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद राठौर नगर निवासी विजय कुमार पत्नी कुसुमा, दो बेटी और एक बेटे के साथ रहता है। वह चूड़ी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे कुसुमा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। यह देख बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैयानगर निवासी रेखा(55) पत्नी मंजेश कुमार मंगलवार रात चंद्रवारगेट के समीप ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका के परिजनों का कहना है कि महिला की कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है।